{"_id":"59a432094f1c1b8e018b4582","slug":"five-hundred-rupee-note-snatched-by-snatcher-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची के हाथ से पांच सौ रुपये छीनकर भागा, लोगों ने दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्ची के हाथ से पांच सौ रुपये छीनकर भागा, लोगों ने दबोचा
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 29 Aug 2017 09:36 AM IST
सार
-बदमाश बाजार जा रही बच्ची के हाथ से पांच सौ रुपये छीनकर भागा, लोगों ने दबोच कर पुलिस के हवाले किया
दस साल की बच्ची के साथ झपटमारी
- बदमाश बाजार जा रही बच्ची के हाथ से पांच सौ रुपये छीनकर भागा, लोगों ने दबोच कर पुलिस के हवाले किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नारायणा में एक दस साल की बच्ची से झपटमारी करने का मामला सामने आया है। बदमाश उसके हाथ से पांच सौ रुपये लेकर भागने लगा। बच्ची के पिता के शोर मचाने पर लोगों ने आरोपी का पीछा कर उसे दबोच लिया।
विज्ञापन
लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार दस साल की बच्ची अपने परिजनों के साथ दसघरा गांव में रहती है।
विज्ञापन
रविवार सुबह बच्ची अपने पिता के साथ दुकान से सामान खरीदने जा रही थी। रास्ते में बच्ची ने पिता से पांच सौ रुपये का नोट अपने हाथ में रख लिया। होली चौक के पास बच्ची अपने पिता से दस कदम आगे चल रही थी।
विज्ञापन
इसी दौरान एक युवक उसके पास आया और पांच सौ रुपये का नोट छीनकर फरार हो गया। बच्ची के पिता ने आरोपी को पकडने के लिए शोर मचा दिया। शोर सुनकर वहां मौजूद लोग बदमाश का पीछा किया और कुछ दूरी पर आरोपी को पकड़ लिया।
लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। इसी बीच सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से पांच सौ रुपये मिल गये। आरोपी की पहचान नारायणा गांव निवासी आकाश के रूप में हुई। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसकी अपराधिक रिकार्ड खंगाल रही है।