फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   five got life imprisonment for couple murder in gurgaon

बारह वर्ष पहले की गई दंपत्ति की हत्या मामले में पांच को उम्रकैद

Sun, 16 Oct 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sun, 16 Oct 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
five got life imprisonment for couple murder in gurgaon

बारह वर्ष पहले दंपत्ति की हत्या के मामले में पांच लोगों को दोषी ठहराते हुए शनिवार को अतिरिक्त सेशन जज विमल सपरा ने उम्रकैद की सजा सुनाई। साथ ही पांचों आरोपियों पर दस-दस हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। फैसले के बाद दोषियों को भोंडसी कारागार भेज दिया।

विज्ञापन


इस मामले में अदालत ने इन आरोपियों को बुधवार को दोषी करार दिया था। जबकि इसी मामले में आरोपी बनाए 6 लोगों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया। तीन आरोपियों की अदालती कार्यवाई के दौरान मौत हो चुकी थी। यहां बता दें कि मृतक दंपत्ति के दो बेटे हरियाणा की विभिन्न अदालतों में जज हैं।
विज्ञापन


बता दें कि 11 सितंबर 2004 को पुन्हाना खंड़ के गांव शिकरावा निवासी रसीद और उनकी पत्नी मकसूदन अपने घर में सोए हुए थे। रात के समय इनकी निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई थी। जिसमें पुन्हाना पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने 5 आरोपियों को 2006 में तथा 9 आरोपियों को वर्ष 2008 में गिरतार किया था। इस दौरान केस की सुनवाई शुरू हुई तो 3 आरोपी यादराम, हिदायत व नंदी की मौत हो गई थी।

जबकि 6 आरोपी अजीज, आस मोहमद, नियामत, हकमुद्दीन, पहलू और सुजात को सबूतों के अभाव में बुधवार को अतिरिक्त सेशन जज विमल सपरा ने बरी करार दिया था।

वहीं 5 आरोपी अब्दुल्ला, खुर्शीद, हमीदा, जफर और लियाकत को दोषी करार दिया था। जिन्हें शनिवार को उम्रकैद की सजा सुनाई गई तथा उन्हें दस-दस हजार रुपए का जुर्माना भी किया गया।


न्यायधीश ने गवाहों की गवाही व घटनास्थल के आस-पास घटना के समय आरोपियों की मौजूदगी दोषी करार देने में अहम सबूत बने। वहीं जिन आरोपियों को बरी किया गया है, उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत न मिलने के कारण संदेह का लाभ देते हुए बरी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed