फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   firing on two brothers in road rage one died another serious in delhi

रोडरेज में दो भाईयों को गोली मारी, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Wed, 19 Jul 2017 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 19 Jul 2017 09:30 AM IST
सार

-वारदात के बाद कार सवार बदमाश मौके से फरार, सड़क पर साइड न देने को लेकर हुआ था विवाद 

-रानीखेड़ा टी प्वाइंट के पास कार सवार युवकों ने मारी गोलियां, पुलिस ने कराया अंबेडकर अस्पताल में भर्ती 
-वारदात के बाद कार सवार बदमाश मौके से फरार, सड़क पर साइड न देने को लेकर हुआ था विवाद 
-पुलिस ने किया हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज, आरोपियों की तलाश जारी  
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली, 18 जुलाई

विज्ञापन
firing on two brothers in road rage one died another serious in delhi

विस्तार

राजधानी की सड़कों पर लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है, छोटी छोटी बातों पर लोग एक दूसरे की जान लेने को उतारू हैं। कंझावला इलाके में मंगलवार कुछ ऐसा ही हुआ।

विज्ञापन


सड़क पर रास्ता न देने को लेकर हुए विवाद में कार सवार बदमाशों ने बाइक सवार दो भाईयों को गोलियों से भून डाला। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गये। खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


जहां एक युवक को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि दूसरा भाई अस्पताल में जिंदगी के लिए जंग लड़ रहा है। घटना के बाद पुलिस ने हत्या  और हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मृतक की शिनाख्त प्रदीप(21) के रूप में हुई है। प्रदीप अपने परिवार के साथ बापरौला इलाके में रहता था। इसके परिवार में पिता सत्यनारायणन व बड़ा भाई पवन(30) और अन्य सदस्य हैं।

परिवार का गांव में ही दूध का काम है। इनकी गांव में डेयरी भी है। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे पवन और प्रदीप एक ही बाइक पर सवार होकर किसी काम के लिए निकले थे।

इस बीच दोनों जैसे ही रानीखेड़ा टी प्वाइंट , घेवरा के पास पहुंचे अचानक पीछे से एक कार सवार युवकों ने हार्न बजाकर उनसे साइड मांगी। लेकिन गडढा होने की वजह से उसने साइड नहीं दिया।

कार चालक आगे निकलकर उनकी बाइक रोक ली और प्रदीप से कहासुनी करने लगे। इसी दौरान कार से नीचे उतरे एक अन्य युवक ने प्रदीप पर ताबड़तोड़ गोली चला दी। दर्जन भर चली गोली में पवन भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी कार में सवार होकर फरार हो गये। किसी राहगीर ने पुलिस को सड़क हादसा होने की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों के शरीर में गोली लगा हुआ देख उन्हें पास के अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया।


जहां डॉक्टरों ने प्रदीप को मृत घोषित कर दिया। पवन की हालत नाजुक बनी हुई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पवन के होश में आने के बाद ही सही कारणों की जानकारी मिल पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed