{"_id":"57e9310e4f1c1bf70a574e12","slug":"firing-on-rti-activist-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में आरटीआई कार्यकर्ता पर चलाई गोलियां, बाल-बाल बचा युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली में आरटीआई कार्यकर्ता पर चलाई गोलियां, बाल-बाल बचा युवक
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 26 Sep 2016 08:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मयूर विहार फेज-2 इलाके रविवार रात आरटीआई कार्यकर्ता पर स्कूटी सवार बदमाशों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने आरटीआई कार्यकर्ता पर गोलियां भी चलाई लेकिन वो बच गए। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
पीड़ित सुरजीत ने पुलिस को बताया है कि उसने एक बिल्डर के खिलाफ अवैध निर्माण करने की आरटीआई लगाई थी, जिसके बाद वह गुंडों के माध्यम से उसे धमका रहा था।
रविवार को हुआ हमला इलाके के एक लोकल बदमाश ने किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर एक शख्स को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन की जा रही है।
जानकारी के अनुसार 40 वर्षीय सुरजीत सिंह परिवार के साथ ईस्ट विनोद नगर में रहते हैं। रविवार रात करीब 9:30 बजे वह मयूर विहार फेज-2 की रेड लाइट के पास खड़ा था। इस बीच धम्मा सरदार नामक एक बदमाश अपने साथी के साथ स्कूटी से वहां पहुंचा।
विज्ञापन
आरोपी धमकाते हुए सुरजीत को पॉकेट-ए के पास ले गया। वहां से चंद कदमों की दूरी पर पुलिस बूथ मौजूद है। वहां पहुंचते ही आरोपी ने उसे मारना शुरू कर दिया। सुरजीत ने जान बचाकर भागने की कोशिश की।
विज्ञापन
इस पर स्कूटी सवार बदमाशों ने पिस्टल निकालकर उस पर गोलियां चला दी और मौके से फरार हो गए। हमले में सुरजीत बाल-बाल बच गए। घटना स्थल से पुलिस को पांच खोखे बरामद हुए हैं।
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन की जा रही है। सुरजीत के मुताबिक उसने तीन दिन पूर्व डीसीपी ईस्ट ऑफिस में इसकी शिकायत भी की थी।