फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   firing in toll plaza of faridabad and palwal

टोल प्लाजा पर चली गोलियां, तोड़फोड़

Fri, 06 Jun 2014 03:54 PM IST
Updated Fri, 06 Jun 2014 03:54 PM IST
विज्ञापन
firing in toll plaza of faridabad and palwal

नेशनल हाईवे पर तुमसरा गांव के पास स्थित टोल प्लाजा पर गुरुवार रात दो बाइकों पर सवार होकर आए अज्ञात युवकों ने हवा में गोलियां चला दी।

विज्ञापन


आरोपी टोल के कर्मचारियों को अपनी तरफ आता देख बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। टोल कर्मियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके से गोली के खोल कब्जे में ले लिए और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


टोल प्लाजा के मैनेजर उपेंद्र श्रीवास्तव व ओएसआई महेश कुमार ने बताया कि दो बाइक पर सवार होकर छह-सात युवक आए। युवकों ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। टोल बूथ पर पहुंचकर उक्त युवकों ने हवा में दो गोली चलाई। लेकिन उस समय बूथ पर कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शीशे को चीरकर निकल गई गोली

firing in toll plaza of faridabad and palwal

एक गोली बूथ के शीशे को चीरती हुई निकल गई, जबकि दूसरी गोली बूथ की दीवार में लगी। गोली चलने की आवाज सुनकर टोल पर तैनात कर्मचारी आए तो उन्हें आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। टोल अधिकारियों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दे दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस संबंध में सदर थाना प्रभारी राजेंद्र से बात की तो उनका कहना था कि टोल पर गोली तो चली है, लेकिन गोली चलाने वाले कौन थे, उनकी पहचान नहीं हो सकी है।

गोली चलाने का कारण भी पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मौके से गोलियों के खोल बरामद किए हैं। वहीं टोल अधिकारियों का कहना था कि इसकी लिखित शिकायत पुलिस को दे दी गई है।

सरपंच ने की तोड़फोड़

firing in toll plaza of faridabad and palwal

सोहना-बल्लभगढ़ टोल प्लाजा पर बृहस्पतिवार को कुछ लोगों ने तोड़फोड़ व टोल टैक्स नहीं भरा।

टोल प्रशासन के मुताबिक, कोट गांव के सरपंच बल्लभगढ़-सोहना टोल प्लाजा से गुजर रहे थे, इस दौरान उन्होंने टोल नहीं दिया, जब वहां मौजूद कर्मचारियों ने उन्हें टोल देने के लिए रोका तो सरपंच ने विवाद कर दिया।

बताया गया है कि सरपंच ने फोन करके कोट गांव से अपने समर्थकों को बुला लिया। इसके बाद सरपंच व उनके समर्थकों ने टोल प्लाजा के सभी बूथों पर तोड़फोड़ की, जिससे टोल प्लाजा का करीब 33.5 लाख का नुकसान हुआ है।

टोल प्रशासन के मुताबिक, सरपंच के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी गई है। जब इस बारे में थाना सेक्टर-55 से संपर्क किया गया तो उन्होंने ऐसी किसी सूचना से इनकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed