फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   firing between two villages

लूट के विवाद में दो गांवों के बीच फायरिंग

Thu, 31 Jul 2014 02:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Thu, 31 Jul 2014 02:53 AM IST
विज्ञापन
firing between two villages

ग्रेटर नोएडा में रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के चकबीरमपुर और मुरादगढ़ी गांव के लोगों के बीच जमकर मारपीट और फायरिंग हुई। जिसमें पूर्व प्रधान समेत पांच लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दोनों ओर से करीब 20 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, चकबीरमपुर (तनाजा) गांव निवासी तेजवीर और राजवीर बीएसएफ में सिपाही हैं। वे मकान बनाने के लिए गांव आए हुए हैं। 18 जुलाई को वे सामान खरीदने के लिए जा रहे थे तो मुरादगढ़ी के पास हथियारबंद कुछ बदमाश उनसे करीब 32 हजार रुपये लूटकर ले गए। पीड़ितों ने मुरादगढ़ी के कुछ बदमाशों को पहचान लिया और उनके खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई।
विज्ञापन


इसी मामले को लेकर दोनों गांव के लोगों में विवाद चल रहा था। लूटपाट मामले में एक आरोपी  मुरादगढ़ी गांव निवासी मोरध्वज बुधवार सुबह किसी काम से चकबीरमपुर के रास्ते से गुजर रहा था। उसी समय चकबीरमपुर के लोगों ने उसे देख लिया और मारपीट कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोरध्वज को पुलिस को सौंपने के बाद चकबीरमपुर निवासी पूर्व प्रधान मनवीर, रामपाल और शीशपाल समेत कुछ लोग थाने जा रहे थे।

इस बात की जानकारी जब मुरादगढ़ी के लोगों को हुई तो उन्होंने रास्ते में चकबीरमपुर के पूर्व प्रधान समेत अन्य लोगों को घेरकर मारपीट शुरू कर दी। मारपीट की जानकारी जब पूर्व प्रधान के गांव वालों को मिली तो वे भी मौके पर पहुंचे।


कुछ ही देर में दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चलने लगे और फायरिंग भी हुई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर दोनों गांवों के लोग भाग खडे़ हुए। थोड़ी ही देर में एसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गए और दोनों गांवों के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। पुलिस ने दोनों ओर से करीब 20 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मुरादगढ़ी निवासी मोरध्वज को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed