{"_id":"57d548d94f1c1ba90a3190b0","slug":"fired-in-the-air-to-arrive-after-a-fight-and-threatened-to-kill-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"झगड़े के बाद घर पहुंचकर की हवाई फायर और दी जान से मारने की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झगड़े के बाद घर पहुंचकर की हवाई फायर और दी जान से मारने की धमकी
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 12 Sep 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
बंदूक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बघौला गांव में गांव के कुछ लोगों द्वारा एक व्यक्ति के घर पर जाकर देशी कट्टे से हवाई फायर करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन
पुलिस ने इस व्यक्ति की शिकयत पर चार लोगों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम सहित भादस की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
गांव बघौला के कासम ने पुलिस थाना में शिकायत की कि 18 अगस्त को उसका गांव के ही शाहबुद्दीन से झगड़ा हो गया था। जिसमें उसको काफी चोटें आईं थी। कासम ने कहा कि इगडे़ के बाद भी शाहबुद्दीन उससे तथ उसके परिवार वालों के साथ मारपीट करने के लिए कुछ लोगों को भेजता रहा।
विज्ञापन
कासम ने आरोप लगाया कि 23 अगस्त को साहबुद्दीन, आबिद, शाहिद अवैध हथियार देशी कट्टे को लेकर उसके घर पर आ गए तथा उन पर हमला बोल दिया।
देशी कट्टे से हवाई फायर करने के साथ-साथ जान से मारने की धमकियां देते रहे। कासम ने दो-तीन दिन बाद पुलिस थाना में इस सारे मामले की शिकायत की।
पुलिस उपाधीक्षक यादराम बिश्नोई ने कासम द्वारा दी गई शिकायत की जांच की जांच के बाद पुलिस ने शाहबुद्दीन, आबिद, शाहिद तथा रफीक के खिलाफ शस्त्र अधिनियम एवं भादस की अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन