{"_id":"58de5ff54f1c1be80463ed5c","slug":"fire-in-ghazipur-mandi-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर फूल मंडी में आग लगने से 140 दुकानें जलीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाजीपुर फूल मंडी में आग लगने से 140 दुकानें जलीं
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 01 Apr 2017 09:24 AM IST
सार
गाजीपुर फूल मंडी में आग लगने से 140 दुकानें जलीं
विज्ञापन
fire
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजीपुर फूल मंडी में बृहस्पतिवार देर रात लगी आग ने सैकड़ों दुकानों को चपेट में ले लिया। वहीं एक दुकान में काम करने वाला युवक मामूली रूप से झुलस गया। दमकल की 9 गाड़ियों ने सवा घंटे में आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
हालांकि, तब तक 140 दुकानें जलकर राख हो गईं। फिलहाल शार्ट सर्किट से आग लगने की बात कही जा रही है। जानकारी के मुताबिक, रात करीब 11.40 बजे पुलिस को फूल मंडी में आग लगने की जानकारी मिली।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस व दमकल की नौ गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने वहां मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस दौरान एक दुकान में काम करने वाला दिनेश (24) मामूली रूप से झुलस गया।
विज्ञापन
पुलिस ने तुरंत उसे इलाज के लिए लालबहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी। दमकल कर्मियों ने सवा घंटे तक मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पा लिया। दमकल अधिकारियों के मुताबिक, तेज हवा होने की वजह से आग तेजी से फैली।
प्राथमिक जांच में शार्ट सर्किट की वजह से आग लगने की बात सामने आई है। फिलहाल, पुलिस आग लगने के कारणों और इससे हुए नुकसान का आकलन कर रही है। वहीं मार्केट एसोसिएशन के सचिव राजेंद्र सिंह का भी कहना है कि आग की चपेट में आने से 140 दुकान जलकर राख हो गई हैं।