फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fire burns animals and huts in gurgaon

आग से किसान की भैंस व झोपड़ी जली, भारी नुकसान

Mon, 31 Oct 2016 11:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Mon, 31 Oct 2016 11:25 AM IST
विज्ञापन
fire burns animals and huts in gurgaon
- फोटो : Demo Pic.

मेवात के नगीना में रात के समय एक झोपड़ी में लगी आग से किसान की एक भैंस जलकर मर गई तथा किसान का अन्य सामान जलने से उसे भारी नुकसान हुआ। किसान ने पुलिस थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शिकायत की है। जिस पर खबर लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हो पाया है।

विज्ञापन


नगीना गांव निवासी तैयब गांव से दूर खेतों में झोपड़ी डालकर रहता है। एक झोपड़ी में उसकी भैंस व कटड़ा तथा गेहूं की टंकी व अन्य सामान रखा हुआ था तथा दूसरी झोंपड़ी में उसका परिवार रहता है। शुक्रवार की रात करीब 1 बजे अचानक उस झोंपड़ी में आग लग गई, जिसमें वह अपनी भेंस को बांधता है।
विज्ञापन


आग इतनी तेजी से लगी कि भैंस को नहीं बचा पाया। जिसके कारण भैंस व उसका कटड़ा जिंदा जल गए। साथ ही झौंपड़ी में रखी अनाज की टंकी का गेहूं भी जल गया। इस घटना में किसान को काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित किसान ने पुलिस को शिकायत दी है कि न तो उसके घर के पास से कोई बिजली की लाईन जाती है और न ही इतनी रात में कोई पटाखा चलाएगा। किसी ने जानबूझकर उसकी झोंपड़ी में आग लगाई है। उसने आरोप लगाया कि आग को बुझाने के लिए उन्होंने तुंरत फायर ब्रिगेड़ को फोन किया था, जो सुबह तक भी मौके पर नहीं पहुंची।


जिसके कारण उसे भारी नुकसान हुआ है। वहीं नगीना थाना प्रभारी शमशेर सिंह का कहना है कि शिकायत मिल गई है, घटनास्थल पर जाकर जांच की जाएगी और  मुकदमा दर्ज कर कार्यवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed