{"_id":"572cb4a94f1c1b61145ce7d4","slug":"financer-killed-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: स्टूडियो में बैठे फाइनेंसर पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली: स्टूडियो में बैठे फाइनेंसर पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 07 May 2016 06:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण-पूर्व जिले के संगम विहार इलाके में बृहस्पतिवार शाम को ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर फाइनेंसर की हत्या कर दी गई। फाइनेंसर को चार गोलियां लगी थीं। अस्पताल ले जाते हुए फाइनेंसर ने रास्ते में दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन
संगम विहार थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर तफ्तीश शुरू कर दी है। शुक्रवार शाम तक हमलावरों के बारे में कोई सुराग हाथ नहीं लगा था। पुलिस रंजिश व पैसे के लेन-देन को लेकर तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार जीवनलाल देवली गांव, संगम विहार इलाकेमें परिवार के साथ रहता था। वह फाइनेंस का काम करता था।
बृहस्पतिवर रात करीब साढ़े सात बजे वह एक स्टूडियो में बैठा हुआ था तभी तीन बदमाश मौके पर आए और जीवनलाल पर गोलियां चलीं दीं। जीवनलाल को गोलियां मारने के बाद बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि जीवनलाल को चार गोलियां लगीं थी। नजदीकी अस्पताल ले जाते हुए जीवनलाल ने दम तोड़ दिया। जीवनलाल के भाई मुकेश का कहना है कि उसका भाई दुकान के अंदर बैठा हुआ था तभी बदमाश आए और गोलियां मारकर फरार हो गए।
उसके भाई को चार गोलियां लगी हैं। जीवनलाल के भतीजे चमनलाल ने बताया कि बदमाश पैदल आए थे और गोलियां मारकर फरार हो गए थे। पुलिस ने शुक्रवार को जीवनलाल के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।