फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fight between two groups for offering namaz

नमाज पढ़ने को लेकर बरसे लाठी-डंडे, 4 घायल

Wed, 02 Jul 2014 09:07 AM IST
Updated Wed, 02 Jul 2014 09:07 AM IST
विज्ञापन
Fight between two groups for offering namaz

कभी-कभी नफरत इतनी बढ़ जाती है कि वो ये भी नहीं देखती कि नफरत जताने की जगह ठीक है या नहीं।

विज्ञापन


इसी के चलते लोग भगवान के घर को भी नहीं छोड़ते ऐसा ही कुछ हुआ ग्रेटर नोएडा में जहां दो गुट नमाज अदा करने को लेकर ही झगड़ पड़े।

ग्रेटर नोएडा के दनकौर कस्बे में एक ही समुदाय के दो गुटों में जमकर लाठी-डंडे और चाकू चल गए जिसमें दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। दोनों गुटों के नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

कस्बे में पु‌ल‌िस बल तैनात

Fight between two groups for offering namaz

पुलिस ने बताया कि दनकौर कोतवाली स्थित दीनदयाल चौराहे के पास एक मस्जिद है। पिछले कई साल से कस्बे के लोग यहां नमाज पढ़ते आ रहे हैं। मस्जिद के मौलाना शाहिद खान ने बताया कि सोमवार देर शाम कस्बे के लोग यहां नमाज पढ़ रहे थे।

आरोप है कि उसी दौरान कस्बे के ही रहने वाले जमील, शकील, शाहिद और शकील खान अपने कुछ साथियों के साथ अचानक मस्जिद में चाकू और उस्तरे लेकर आ धमके और वहां नमाज पढ़ रहे लोगों पर हमला बोल दिया। हमले में शाकिर और इमरान घायल हो गए।

वहीं, दूसरे पक्ष के सलीम खान का आरोप है कि सोमवार रात जब उसके बेटे शकील और शाहिद मस्जिद से नमाज पढ़कर लौट रहे थे उसी दौरान कस्बे के ही रहने वाले कल्लू, शाहिद, अलाउद्दीन, इकराम और शाहरुख ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया जिसमें दोनों  घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। ऐहतियात के तौर पर कस्बे में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed