{"_id":"58c43d3d4f1c1b1b34dc4339","slug":"fetch-fetus-of-five-months-in-park","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्क में पांच महीने की बच्ची का भ्रूण मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पार्क में पांच महीने की बच्ची का भ्रूण मिला
ब्यूरो/अमर उजाला, मानेसर
Updated Sat, 11 Mar 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
file photo
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-8) पर स्थित आईएमटी मानेसर फ्लाईओवर चौक पर एचएसआईआईडीसी के पार्क में कपड़े में लिपटा हुआ भ्रूण मिलने से इलाके में सनसनी मच गई। लोगों ने आनन-फानन में आईएमटी मानेसर थाना पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में 5 माह की बच्ची का भ्रूण होने का पता चला। आईएमटी मानेसर औद्योगिक क्षेत्र में एचएसआईआईडीसी ने दिल्ली-जयपुर हाईवे से लगती हुई करीब तीन-चार एकड़ जमीन पर पार्क बनाया हुआ है।
विज्ञापन
पार्क के सामने सड़क पर ही ऑटो स्टैंड बना हुआ है। शनिवार सुबह टैंपो चालक सवारी का इंतजार कर रहे थे। चालकों ने पार्क में कुछ पड़ा देखा। जब पास जाकर देखा, तो कपड़े में लिपटा हुआ भ्रूण मिला।
विज्ञापन
इसकी सूचना तुरंत मानेसर को पुलिस को दी गई। पुलिस ने पार्क में पहुंचकर भ्रूूूण हो कब्जे में ले लिया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
बाद में भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। जांच अधिकारी एएसआई विनोद कुमार ने बताया कि भ्रूूण को सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में 5 माह की बच्ची का भ्रूण होने का पता चला है।