{"_id":"58503bfd4f1c1b775d649ee7","slug":"female-thief-was-arrested-at-metro-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेट्रो स्टेशन पर महिला चोर पकड़ी गई, एनआरआई महिला से चुराए थे 22 लाख के जेवर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेट्रो स्टेशन पर महिला चोर पकड़ी गई, एनआरआई महिला से चुराए थे 22 लाख के जेवर
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 14 Dec 2016 12:24 AM IST
सार
एनआरआई महिला से चुराए गए 22 लाख के जेवरात बरामद
नई दिल्ली से छत्तरपुर जाने के दौरान उड़ा लिए थे
सीआईएसएफ के महानिदेशक ने जवानों को 10-10 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की
विज्ञापन
महिला चोर गिरफ्तार
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन पर तैनात सीआईएसएफ की महिला सुरक्षाकर्मियों ने एक महिला चोर को दबोचकर अमेरिक न एनआरआई महिला से 22 लाख के जेवरात की चोरी के मामले को सुलझाने का दावा किया है। सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ी गई महिला से जेवरात बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन
पांच दिन पहले महिला चोर के गैंग ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से छत्तरपुर स्टेशन जाने के दौरान एनआरआई महिला के बैग से जेवरात की चोरी कर ली थी। सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी महिला को पकड़ने में कामयाबी मिली है। सीआईएसएफ ने पकड़ी गई महिला को मेट्रो पुलिस के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
सीआईएसएफ के महानिदेशक ने सुरक्षाकर्मियों को 10-10 हजार रुपये देने की घोषणा की है। मंगलवार रात चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन पर तैनात महिला एसआई मोनिका, कांस्टेबल नूरजहां और नसरीन खातून ने एक महिला चोर कमला को दबोच लिया। उसके निशानदेही पर एनआरआई महिला से चुराये गए जेवरात मिल गए।
विज्ञापन
मेट्रो थाना पुलिस कमला से पूछताछ कर उसकी अन्य सहयोगियों की तलाश कर रही है। सीआईएसएफ के प्रवक्ता मंजीत सिंह के मुताबिक, अमेरिका की कैलिफोर्निया में रहने वाली नीलम कुमारी (46) 9 दिसंबर को अपने पति प्रवीण कुमार के साथ रांची से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची।
एयरपोर्ट से मेट्रो पर सवार होकर दंपति नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन पहुंचे। जहां से वह छत्तरपुर जाने के लिए मेट्रो पर सवार हुए। छत्तरपुर मेट्रो स्टेशन पहुंचने पर पता चला कि किसी ने नीलम के बैग से 22 लाख के हीरे और सोने के जेवरात निकाल लिए हैं। दंपति ने तुरंत इसकी शिकायत केंद्रीय टर्मिनल मेट्रो थाना पुलिस को दी।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। उधर, सीआईएसएफ ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाले। इसमें पता चला कि महिला चोरों के एक गैंग ने वारदात को अंजाम दिया है। महिला चोर की फोटोज को निकालकर मेट्रो स्टेशन पर तैनात जवानों को सतर्क कर दिया था।