फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   female techer molested on terrace of coaching institue in Connaught Place delhi

महिला टीचर के सामने युवक ने उतारे सारे कपड़े, संस्थान में घुस की अश्लील हरकत

Sun, 03 Dec 2017 09:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 03 Dec 2017 09:43 AM IST
विज्ञापन
female techer molested on terrace of coaching institue in Connaught Place delhi
- फोटो : ani

दिल्ली के दिल माने जाने वाले कनॉट प्लेस में शिक्षिका से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। शिक्षिका इंस्टीट्यूट की छत पर फोन पर बात कर रही थी, तभी आरोपी वहां पहुंच गया और छेड़छाड़ करने लगे। उसने अपने कपड़े उतार दिए।

विज्ञापन


विरोध करने पर वह शिक्षिका का फोन भी छीनकर ले गया। पीड़िता की शिकायत पर कनॉट प्लेस थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि शनिवार शाम तक आरोपी का कोई सुराग हाथ नहीं लगा था।
विज्ञापन


नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार कनॉट प्लेस में इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स सिखाने वाला इंस्टीट्यूट है। प्रिया (30, बदला हुआ नाम) यहां नौकरी करती है। बृहस्पतिवार सुबह प्रिया इंस्टीट्यूट की दूसरी मंजिल पर स्थित छत पर चली गई थी और वहां फोन पर बात कर रही थी, तभी एक युवक वहां पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी प्रिया को घूरने लगा। प्रिया ने इसका विरोध किया तो वह छेड़छाड़ करने लगा। महिला टीचर ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने अपनी पेंट उतार दी और अश्लील हरकतें करने लगा।

female techer molested on terrace of coaching institue in Connaught Place delhi

प्रिया वहां से भागने लगी तो आरोपी ने उसे पकड़ लिया। किसी तरह प्रिया वहां से भागी और 100 नंबर पर इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद आरोपी प्रिया का मोबाइल छीनकर दूसरी छत पर छलांग लगाकर फरार हो गया।

पीड़िता की शिकायत पर कनॉट प्लेस थाना पुलिस ने छेड़छाड़, रास्ता रोकने व मोबाइल छीनने का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

इंस्टीट्यूट के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है। हालांकि इंस्टीट्यूट के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे खराब पड़े हुए हैं। इस कारण आरोपी का चेहरा कैद नहीं हो पाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed