फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fell person from flyover, police claimed suicide

फ्लाईओवर के ऊपर से गिरा युवक, पुलिस का दावा खुदकुशी

Wed, 22 Jun 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 22 Jun 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
 fell person from flyover, police claimed suicide
खुदकुशी - फोटो : अमर उजाला

महामाया फ्लाईओवर से मंगलवार सुबह संदिग्ध अवस्था में गिरकर दिल्ली निवासी एक शख्स की मौत हो गई। उनकी स्कूटी फ्लाईओवर पर खड़ी मिली। पुलिस को उनके खुदकुशी करने पर शंका जता रही है।

विज्ञापन


हालांकि, परिजनों ने मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार, सुबह करीब 11 बजे महामाया फ्लाईओवर से किसी के कूदने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने नीचे गिरे शख्स को जिला अस्पताल लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान दिल्ली के रानीबाग निवासी देवेंद्र बजाज (50) के रूप में हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंदेशा देवेंद्र ने फ्लाईओवर से कूदकर जान दी

 fell person from flyover, police claimed suicide

देवेंद्र बजाज परिवार के साथ वहां रह रहे थे और साउथ एक्स दिल्ली में ही गुरू संस कम्यूनिकेशन नाम की कंपनी में काम करते थे। पुलिस का दावा है कि जिस समय फ्लाईओवर पर पहुंचे, स्कूटी खड़ी मिली।

इससे अंदेशा है कि देवेंद्र ने फ्लाईओवर से कूदकर जान दी है। हालांकि, उनके परिजनों ने शिकायत दी है कि किसी गाड़ी ने उनकी स्कूटी में टक्कर मारी, जिसके चलते फ्लाईओवर से नीचे गिरने से उनकी मौत हो गई।

तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। स्कूटी का टेक्निकल मुआयना करवाया जा रहा है। वहीं एसपी सिटी दिनेश यादव का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल घटना का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मौके से कोई भी सुइसाइड नोट नहीं मिला है।

हादसे के बाद महामाया फ्लाईओवर पर करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया। फ्लाईओवर पर वाहन चालक अपने वाहनों को रोककर घटना के बारे में जानने की कोशिश कर रहे थे, जिससे जाम की स्थिति बन गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed