फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गैंगस्टर की प्रेमिका के चेहरे पर नहीं दिखा डर, मां-बेटी ने थाने में बदले कपड़े

Fri, 15 Jul 2016 12:50 PM IST
मयंक तिवारी/अमर उजाला, गुड़गांव
मयंक तिवारी/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 15 Jul 2016 12:50 PM IST
विज्ञापन
fear does not show on mother and daughter divya pahuja faces, changed clothes in police station
divya pahuja

गैंगस्टर संदीप गाड़ौली एनकाउंटर मामले में गिरफ्तार होने के बाद भी संदीप की कथित प्रेमिका दिव्या पाहुजा और उसकी मां के चेहरे पर सिकन तक नहीं थी। घर से मुंबई पुलिस के साथ निकली दिव्या ने सिटी थाने में कपड़े बदले।

30 मिनट तक थाने में रहीं दोनों

fear does not show on mother and daughter divya pahuja faces, changed clothes in police station
गैंगस्टर संदीप गाड़ौली की गर्लफ्रेंड ग‌िरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद मुंबई जाने के लिए एयरपोर्ट रवाना हुई। बताया गया है कि मुबंई पुलिस को दिव्या से कई अनसुलझे सवालों के जवाब लेने हैं। इसके चलते मां-बेटी को पुलिस रिमांड पर लेगी।

अब तक का घटनाक्रम

fear does not show on mother and daughter divya pahuja faces, changed clothes in police station

गैंगस्टर  एनकाउंटर में नाम आने के बाद मुंबई पुलिस को चकमा देने वाली मां-बेटी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि वे इतनी आसानी से गिरफ्तार हो जाएंगी।
जिस समय एसआईटी ने बल्देव नगर कॉलोनी स्थित घर पर छापेमारी की, उस समय  दिव्या ऊपर के कमरे में थी और उसकी मां सोनिया खाना खा रही थी। महिला पुलिस के साथ पहुंची मुंबई एसआईटी  मां-बेटी को पकड़ लिया और उन्हें लेकर सिटी थाने पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन
fear does not show on mother and daughter divya pahuja faces, changed clothes in police station
संदीप गाड़ौली और दिव्या
दोनों बैगनी रंग का बैग लेकर घर से निकलीं, जिसमें उनके कपड़े थे। पुलिसकर्मियों को देख पड़ोसियों को सारा माजरा समझ में आ गया, लेकिन मां-बेटी के चेहर पर इस तरह का कोई भाव नहीं दिख रहा था कि पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर ले जा रही है।

 
विज्ञापन
fear does not show on mother and daughter divya pahuja faces, changed clothes in police station
संदीप गाड़ौली - फोटो : अमर उजाला
करीब 30 मिनट तक दोनों सिटी थाने में रहीं, जहां उन्हें मुंबई जाने के लिए एयरपोर्ट चलने की जानकारी दी गई। महिला सिपाही बबिता की मदद से उनको एक कमरे में ले जाया गया, जहां दिव्या ने लाल रंग की टी-शर्ट व आसमानी रंग की कैप्री पहनी और उसकी मां ने जींस पैंट पहनी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed