गैंगस्टर संदीप गाड़ौली एनकाउंटर मामले में गिरफ्तार होने के बाद भी संदीप की कथित प्रेमिका दिव्या पाहुजा और उसकी मां के चेहरे पर सिकन तक नहीं थी। घर से मुंबई पुलिस के साथ निकली दिव्या ने सिटी थाने में कपड़े बदले।
30 मिनट तक थाने में रहीं दोनों
2 of 9
गैंगस्टर संदीप गाड़ौली की गर्लफ्रेंड गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद मुंबई जाने के लिए एयरपोर्ट रवाना हुई। बताया गया है कि मुबंई पुलिस को दिव्या से कई अनसुलझे सवालों के जवाब लेने हैं। इसके चलते मां-बेटी को पुलिस रिमांड पर लेगी।
अब तक का घटनाक्रम
गैंगस्टर एनकाउंटर में नाम आने के बाद मुंबई पुलिस को चकमा देने वाली मां-बेटी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि वे इतनी आसानी से गिरफ्तार हो जाएंगी।
जिस समय एसआईटी ने बल्देव नगर कॉलोनी स्थित घर पर छापेमारी की, उस समय दिव्या ऊपर के कमरे में थी और उसकी मां सोनिया खाना खा रही थी। महिला पुलिस के साथ पहुंची मुंबई एसआईटी मां-बेटी को पकड़ लिया और उन्हें लेकर सिटी थाने पहुंची।
दोनों बैगनी रंग का बैग लेकर घर से निकलीं, जिसमें उनके कपड़े थे। पुलिसकर्मियों को देख पड़ोसियों को सारा माजरा समझ में आ गया, लेकिन मां-बेटी के चेहर पर इस तरह का कोई भाव नहीं दिख रहा था कि पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर ले जा रही है।
5 of 9
संदीप गाड़ौली
- फोटो : अमर उजाला
करीब 30 मिनट तक दोनों सिटी थाने में रहीं, जहां उन्हें मुंबई जाने के लिए एयरपोर्ट चलने की जानकारी दी गई। महिला सिपाही बबिता की मदद से उनको एक कमरे में ले जाया गया, जहां दिव्या ने लाल रंग की टी-शर्ट व आसमानी रंग की कैप्री पहनी और उसकी मां ने जींस पैंट पहनी।