फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Father's friend rapes one and half years old girl

पिता के दोस्त ने किया मासूम से रेप

Tue, 10 Jun 2014 09:44 PM IST
Updated Tue, 10 Jun 2014 09:44 PM IST
विज्ञापन
Father's friend rapes one and half years old girl

ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र में करीब 30 वर्षीय व्यक्ति द्वारा एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने का समाचार मिला है।

विज्ञापन


पुलिस ने बच्ची के पिता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा है।

दादरी थाना क्षेत्र के कोट पुल के निकट एक फैक्ट्री है, जहां पर एक दंपत्ति कार्य करते हैं। उनके एक करीब डेढ़ वर्षीय बच्ची है। उनके साथ ही एक व्यक्ति कार्य करता है, जो पीड़िता के पिता का दोस्त है।

खिलाने के बहाने ले गया कमरे में

Father's friend rapes one and half years old girl

यह दोनों लोग एक ही मकान में अलग-अलग कमरे लेकर किराये पर रहते हैं। मंगलवार को पीड़ित बच्ची के पिता का दोस्त बच्ची को खिलाने के बहाने अपने कमरे पर ले गया और वहां पर उसके साथ दुष्कर्म करने लगा।

बच्ची द्वारा रोने पर आस-पास के लोग एकत्र हो गए। बच्ची कमरे में लहूलुहान हालत में पड़ी थी। इसकी सूचना तुरंत ही दादरी पुलिस को दी गई तो पुलिस मौके पर पहुंच गई।

बच्ची को उपचार और मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया है। बच्ची के पिता ने अपने दोस्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed