फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   father rapes his own daughter

कलयुगी पिता ने बेटी से किया दुष्कर्म

Sat, 02 Aug 2014 01:50 AM IST
Updated Sat, 02 Aug 2014 01:50 AM IST
विज्ञापन
father rapes his own daughter

देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर शर्मसार हो गई। जैतपुर इलाके में एक कलयुगी पिता को अपनी ही 16 वर्षीय बेटी से छेड़छाड़ और रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि बुधवार को जब आरोपी ने रेप करने का प्रयास किया तो लड़की ने शोर मचा दिया और आसपास के लोग जमा हो गए और उसकी काली करतूत सामने आ गई।

हालांकि पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने शुरू में छेड़छाड़ का मामला दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, बाद में दुष्कर्म का भी केस दर्ज किया गया। किशोरी 11वीं कक्षा में पढ़ती है।

विज्ञापन

लिव इन पार्टनर पर रेप का आरोप

father rapes his own daughter

दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में एक युवती ने अपने प्रेमी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार युवती एक कंपनी में अकाउंटेंट है, जबकि उसके साथ रह रहा युवक होटल में काम करता है। पिछले साल दोनों की मुलाकात फेसबुक के जरिए हुई। करीब छह माह पहले दोनों धर्मपुरा इलाके में लिव-इन-रिलेशन में रहने लगे।

युवती ने शिकायत की है कि युवक ने उसे शादी का आश्वासन दिया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब उसने शादी की बात कही तो इंकार कर दिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक छानबीन के बाद ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed