7 साल की बेटी से 50 साल के बाप ने किया रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी दिल्ली महिलाओं के लिए बिल्कुल महफूज नहीं है इस बात को नकारा नहीं जा सकता। घर के बाहर हो रहे अपराधों से ज्यादा अब घर में महिलाओं की आबरू सुरक्षित नहीं है।
हैवानियत की हदें पार करते हुए एक बाप ने सात साल की मासूम बेटी को ही हवस का शिकार बना डाला।
बच्ची की मां जब घर आई तो उसकी हालत देखकर सन्न रह गई। आनन फानन में उसने बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया।
खून से सनी थी लड़की
मामला दिल्ली के सुल्तानपुरी का है। जहां सात साल की बच्ची के साथ उसके ही 50 वर्षीय पिता ने रेप किया और फिर फरार हो गया। मेडिकल जांच में रेप की पुष्टि होने पर पुलिस ने दुष्कर्म और पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, सुल्तानपुरी निवासी बच्ची की मां घरों में साफ-सफाई करती है। बताया जा रहा है कि रविवार को बच्ची घर में अकेली थी। तभी नशे में धुत आरोपी ने उससे रेप किया।
घर पहुंची महिला ने लड़की को लहूलुहान अवस्था में देखा। पुलिस को इसकी जानकारी अस्पताल से मिली।