{"_id":"f419e275aae726442bc52340d1dfc1f2","slug":"father-of-law-attempts-to-rape-with-his-daughter-in-law-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुर ने की इज्जत लूटने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुर ने की इज्जत लूटने की कोशिश
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 21 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
नोएडा के सलारपुर में एक महिला ने ससुर पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। शनिवार को पीड़ित ने थाना सेक्टर-39 में मामला दर्ज कराया है। आरोपी अभी फरार है।
विज्ञापन
सलारपुर कॉलोनी निवासी हबीब (परिवर्तित नाम) ने डेढ़ साल पहले बेटे की शादी हरियाणा के सोनीपत निवासी युवती से की थी।
ससुर सलारपुर में ऑटो सर्विस सेंटर में काम करता है जबकि उसका बेटा एक अन्य दुकान पर काम करता है। आरोप है कि 18 सितंबर को जब घर के सब लोग अपने काम से बाहर गए थे तो उसने बहू के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की।
विज्ञापन
महिला के विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर चला गया। महिला ने घटना के बारे में सास और पति को बताया। इसके बाद थाना सेक्टर-39 में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
युवती से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली के गोविंदपुरी में घर लौट रही युवती (22) से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, गोविंदपुरी निवासी युवती पत्रकारिता की पढ़ाई कर रही है। शुक्रवार रात करीब 8 बजे वह घर लौट रही थी।
आरोप है कि घर से कुछ पहले मनोज (21) दो-तीन दोस्ताें के साथ खड़ा था। उसे देखकर मनोज ने अश्लील टिप्पणी कर दी। विरोध करने पर उसने युवती का हाथ पकड़ लिया और थप्पड़ मार दिया। मां उसे बचाने आई तो आरोपी ने उससे भी धक्का-मुक्की की।
गोविंदपुरी थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज करके मनोज को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।