फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   father murdered innocent daughter

पिता की नींद में डाला खलल तो पीट-पीटकर बेटी की ली जान

Sun, 20 Mar 2016 12:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 20 Mar 2016 12:49 PM IST
विज्ञापन
father murdered innocent daughter
जेल

सीलमपुर इलाके में एक सौतले पिता ने ढाई साल की मासूम बच्ची की बेलन से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतका की शिनाख्त सुरैया के रूप में हुई है। मासूम का कसूर सिर्फ इतना था कि वह रोकर अपने पिता की नींद में खलल डाल रही थी।

विज्ञापन


पहले तो आरोपी ने बच्ची को चुप कराने की कोशिश की, लेकिन चुप नहीं होने पर आरोपी ने उसकी हत्या कर दी। स्थानीय लोगों ने आरोपी फोते खां (28) को मौके पर ही दबोच लिया।
विज्ञापन


बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। सीलमपुर थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, फिरदौसी बेगम (25) अपने दो बच्चों सुरैया और राहुल (6) के साथ डी-ब्लॉक, बुलंद मस्जिद, शास्त्री पार्क में रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुस्से में पास रखा बेलन उठाया और मासूम की हत्या कर दी

father murdered innocent daughter
पुलिस - फोटो : file

फिरदौसी ने फोते खां नामक ऑटो चालक से दूसरी शादी की है। दिन में फिरदौसी घरों में काम करती है, जबकि फोते रात के समय ऑटो चलाता था। दोनों बच्चे दिन में घर में ही फोते के पास रहते थे।

शनिवार दोपहर फिरदौसी अपने काम पर गई थी। घर में दोनों बच्चों के अलावा फोते सो रहा था। इस बीच सुरैया रोने लगी। फोते ने पहले उसे चुप कराने का प्रयास किया लेकिन सुरैया चुप नहीं हुई।

फोते ने गुस्से में पास में रखा बेलन उठाया ओर मासूम की हत्या कर दी। राहुल ने बाहर जाकर पड़ोसियों को बताया। लोग घर में आए तो सुरैया का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ देखा। इसके बाद फोते को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed