फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Father molested her daughter in delhi

साउथ एक्स में बुजुर्ग पिता कर रहा था छह वर्ष से बेटी के साथ दुष्कर्म

Wed, 03 Apr 2019 07:44 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: vivek shukla Updated Wed, 03 Apr 2019 07:44 AM IST
विज्ञापन
Father molested her daughter in delhi
सांकेतिक तस्वीर

साउथ एक्स इलाके में बुजुर्ग नेपाली पिता करीब छह वर्ष से बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था। वह बेटी को जान से मारने की धमकी देता था। डर के चलते बेटी किसी को कुछ नहीं बताती थी। दूसरी घटना में आरके पुरम में 17 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरके पुरम पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी नेपाली 60 वर्षीय पिता साउथ एक्स में कोठी में काम करता है। वह परिवार के साथ उसी कोठी के सर्वेंट क्वार्टर में रहता है। 22 वर्षीय बेटी ने हौजखास थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा कि पिता करीब छह वर्ष से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था और उसे जान से मारने की धमकी देता था।
विज्ञापन


पिता की ज्यादतियां बढ़ गईं तो उसने रविवार को ये बात अपनी मां को बताई। मां ने मालकिन को जानकारी दी। मालकिन ने इसकी शिकायत हौजखास थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर सोमवार को आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी घटना में, 17 वर्षीय किशोरी ने आरकेपुरम थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह हरकेश नगर, दिल्ली निवासी जितेंद्र (28) को कुछ समय से जानती थी। जितेंद्र ने 17 मार्च को उसे लाजपत नगर मार्केट में बुलाया और वहां एक घर में उसके साथ दुष्कर्म किया। आरकेपुरम थाना पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो आदि धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed