{"_id":"8e84c9634bd15b22e76a04a5d74cb82f","slug":"father-misdeed-case-he-acquitted","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी निकला नाबालिग के साथ कुकर्म का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी निकला नाबालिग के साथ कुकर्म का आरोप
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 11 Mar 2014 03:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव में एक शख्स ने अपने नाबालिग बेटे के साथ गुड़गांव कोर्ट में कुकर्म किये जाने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
लेकिन मेडिकल टेस्ट में कुकर्म की पुष्टि नहीं हो सकी। सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में व्यक्ति ने बताया कि उसका बेटा राजीव चौक के पास एक ढाबे में काम करता है। रविवार शाम करीब छह बजे वह पानी लेने के लिए वह गुड़गांव कोर्ट गया।
विज्ञापन
पढ़ें: पत्नी ने प्रेमी से कटवाया पति का गला
विज्ञापन
वहां उसे एक व्यक्ति ने उसे पकड़कर कुकर्म किया। पिता के अनुसार, वह अज्ञात व्यक्ति कोई वकील था। शिकायत के बाद सिटी थाना पुलिस ने अप्राकृतिक यौनाचार का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
लेकिन देर शाम बच्चे का मेडिकल टेस्ट कराने पर कुकर्म की पुष्टि नहीं हो सकी। पुलिस के अनुसार बच्चे ने भी अपने बयान में कुकर्म नहीं होने की बात कही है। पूरे घटनाक्रम के बाद सिटी थाना प्रभारी के अनुसार मामला फर्जी है, इस संबंध में शिकायतकर्ता से भी पूछताछ की जा रही है।