बाप नाबालिग बेटी से करता था अश्लील हरकत, मां की शिकायत पर हुई गिरफ्तारी
बेटी ने ये बात अपनी मां को बताई तो मां ने इसकी शिकायत पुलिस में की। पुलिस ने छेड़छाड़ व पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
पिता को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार ये घटना अमर कॉलोनी के श्री निवासपुरी की है।
बदनामी की डर से चुप रही बेटी
14 वर्षीय बेटी ने आरोप लगाया है कि उसका पिता ने उसके साथ करीब 20 दिन पहले शराब के नशे में अश्लील हरकतें की।
इसके बाद वह अश्लील हरकतें करने लगा। बदनामी की डर से वह कई दिन चुप रही। बेटी ने जब मां को ये बात बताई तो मां ने इसकी शिकायत अमर कॉलोनी थाने में की।
पुलिस ने मांमला दर्ज कर पिता को गिरफ्तार कर लिया। पिता पेशे से ऑटो चालक है। पुलिस इस मामले में पारिवारिक झगड़े के कोण से भी जांच कर रही है।