फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   father beaten to death with the LPG cylinder by Son in domestic dispute

कलयुगी बेटे ने घरेलू कलह में पिता की एलपीजी सिलेंडर से पीट पीट कर की हत्या

Thu, 03 May 2018 09:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 03 May 2018 09:55 AM IST
विज्ञापन
 father beaten to death with the LPG cylinder  by Son in domestic dispute

बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में एक युवक ने घरेलू कलह में अपने पिता लक्ष्मण (55) की एलपीजी सिलेंडर से वार कर हत्या कर दी। शोर-शराबा सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन


आरोपी कपिल (27) को मौके से ही दबोच लिया गया। वारदात के समय कपिल शराब के नशे में था। घटना से कुछ देर पूर्व लक्ष्मण की कपिल की पत्नी से तू-तू-मैं-मैं-मैं हुई थी। विवाद बढ़ने पर उसने पिता को सिलेंडर से पीट-पीटकर मार डाला।
विज्ञापन


सुल्तानपुरी थाना पुलिस के मुताबिक, लक्ष्मण सी-ब्लॉक, सुल्तानपुरी में बेटे कपिल, उसकी पत्नी और उनके दो बच्चों के साथ रहता था। लक्ष्मण सफेदी करने का काम करता था। कपिल एलपीजी सिलेंडर सप्लाई करता है। दोनों पिता-पुत्र शराब के आदी थे। मंगलवार को कपिल घर में शराब पीकर सोया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 father beaten to death with the LPG cylinder  by Son in domestic dispute
थाने में बच्चे से थर्ड डिग्री

लक्ष्मण दोपहर करीब दो बजे वहां पहुंचा और उसकी कपिल की पत्नी से बहस होने लगी। आरोप है कि लक्ष्मण ने उससे गाली-गलौज की। पत्नी ने कपिल को जगाकर शिकायत की। सुनते ही कपिल आग-बबूला हो गया और पिता को पीटना शुरू कर दिया। इस पर कपिल की पत्नी ने उसे रोका और मारपीट न करने को कहा।

इस पर कपिल और गुस्सा हो गया और हाथापाई के दौरान पास में रखा खाली सिलेंडर ले आया और पिता पर उससे वार शुरू कर दिए। उसने सिलेंडर से पिता पर कई वार किए। इधर, चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंचे और सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। पुलिस ने कपिल की पत्नी के बयान पर ही उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इधर, लक्ष्मण को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed