{"_id":"581df5e54f1c1b452b435978","slug":"father-beaten-daughter-to-death-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"‘लापता’ बेटी की पिता ने की पीट-पीटकर हत्या, पहले भी दो बार हो चुकी थी गायब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
‘लापता’ बेटी की पिता ने की पीट-पीटकर हत्या, पहले भी दो बार हो चुकी थी गायब
राजीव कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 06 Nov 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीबाग इलाके में एक शख्स ने अपनी 16 साल की बेटी की पीट-पीट कर हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि किशोरी दो बार बिना बताए घर से गायब हो गई थी और कुछ दिन बाद घर वापस आ गई थी। तीसरी बार बेटी के गायब होने से आरोपी पिता खफा था। रानीबाग थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, मूलत: गांव मानिकपुर, चित्रकूट उत्तर प्रदेश निवासी राम बिहारी (40) सपरिवार पीतमपुरा गांव में रहता है। परिवार में पत्नी गीता, चार बेटियां व एक बेटा है। राम बिहारी रिक्शा चलाता है जबकि उसकी पत्नी कोठियों में झाडू पोंछा करती है।
विज्ञापन
31 अक्तूबर को तीसरी बेटी रेणुका बिना बताए घर से चली गई। दो बार पहले भी वह घर से जा चुकी थी। इसकी वजह से राम बिहारी बेटी से काफी नाराज था। 2 नवंबर की सुबह रेणुका उस मकान पर पहुंची, जहां उसकी मां काम कर रही थी। दोपहर में गीता अपनी बेटी को लेकर घर पहुंची। राम बिहारी भी रिक्शा चलाकर वापस घर आ चुका था।
विज्ञापन
देखते ही पिता का गुस्सा बेकाबू हो गया
बेटी को कमरे में देखते ही उसका गुस्सा बेकाबू हो गया। उसने बेटी से पूछा कि वह कहां गई थी। कोई जवाब नहीं देने पर उसने बांस का टुकड़ा उठाकर उसे पीटना शुरू किया। बांस टूट जाने के बाद कपड़ा धोने की थपकी लेकर बेटी को तब तक पीटता रहा जब तक वह निढाल होकर गिर नहीं गई।
इसी बीच किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे में रेणुका को मृत अवस्था में पाया और पास ही गीता और उसका पति मौजूद थे। गीता के बयान पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर राम बिहारी को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि बेटी के कई बार घर से गायब होनेे की हरकत से वह काफी परेशान था और गुस्से में आकर उसने घटना को अंजाम दिया है।
इसी बीच किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे में रेणुका को मृत अवस्था में पाया और पास ही गीता और उसका पति मौजूद थे। गीता के बयान पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर राम बिहारी को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि बेटी के कई बार घर से गायब होनेे की हरकत से वह काफी परेशान था और गुस्से में आकर उसने घटना को अंजाम दिया है।