फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fatal accident in delhi indrapuri man died on road no one took him to hospital

बीच सड़क पर गुजरते लोगों को बेबसी से देखता ही रह गया घायल शख्स और निकल गई जान

Fri, 19 Jan 2018 10:45 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 19 Jan 2018 10:45 AM IST
विज्ञापन
fatal accident in delhi indrapuri man died on road no one took him to hospital
सांकेत‌िक च‌ित्र

बीच रास्ते में बाइक के पुर्जे और टूटे हुए हेलमेट के टुकड़े दूर-दूर तक बिखरे थे। वहीं सड़क पर ही खून से लथपथ एक शख्स मदद की आस में लोगों को, वहां से गुजरने वाली गाड़ियों को देख रहा था। लेकिन कोई उसकी मदद को आगे नहीं आया।

विज्ञापन


उसके फोन पर लगातार घंटी बज रही और लोग सुनकर आगे निकल जाते। इसी बीच वहीं से गुजरने वाले एक शख्स ने पीसीआर को फोन किया। तब पुलिस ने उस शख्स के परिवार को दिल दहलाने वाली घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


पिता का घर पर इंतजार कर रहा बेटा उस समय चीख पड़ा जब उसने फोन उठाया और दूसरी तरफ से जानकारी मिली अस्पताल पहुंचो, आपके पापा का एक्सीडेंट हुआ है। फोन पर खबर सुनने के बाद पूरा परिवार बदहवास हो चुका था। जैसे तैसे वो दिल्ली के आरएमएल अस्पातल पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

फोन कर कहा थी ये बात...

fatal accident in delhi indrapuri man died on road no one took him to hospital

वहां पहुंचकर पता चला कि घायल शख्स जो अस्पताल लाया गया था उसकी मौत हो चुकी है। उसकी पहचान बलजीत नगर निवासी निर्मल सिंह के रूप में हुई। प्रॉपर्टी का काम करने वाले निर्मल सोमवार की रात किसी काम से घर से निकले थे।

रास्ते से उन्होंने फोन किया था 'घर आ रहा हूं, रास्ते में हूं।' उसके बाद तो परिवार उनका इंतजार करता ही रह गया ‌लेकिन वह नहीं आए। सोमवार की रात करीब 11:25 बजे निर्मल सिंह का इंद्रपुरी के पास एक्सीडेंट हो गया जिसके बाद वो काफी देर तक सड़क पर मदद के इंतजार में पड़े रहे लेकिन किसी ने उनकी मदद नहीं की।

पुलिस के अनुसार जिस रूट पर निर्मल का एक्सीडेंट हुआ वहां कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं है। ट्रैफिक के लिहाज से भी यह रोड काफी तेज है। पुलिस की प्राथमिक जांच में हिट एंड रन का मामला सामने आ रहा है।

ड‌िवाइड पर थे रगड़ के न‌िशान

fatal accident in delhi indrapuri man died on road no one took him to hospital
मंगलवार को फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की। पुलिस को घटना वाले दिन जिस शख्स ने कॉल किया था उसने बताया था कि करोल बाग की तरफ जाने वाली टोडापुर मेन रोड पर दर्दनाक हादसा हुआ है। इसके बाद पुलिस वहां पहुंची।

दुर्घटना टोडापुर गांव से राजेंद्र नगर की तरफ इलेक्ट्रिक पावर हाउस के सामने हुई थी। मृतक का जूता लोहे की ग्रिल पर पड़ा था। डिवाइडर पर रगड़ के निशान थे। बिजली के खंभे के आगे ही  45 साल का शख्स खून से सना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed