{"_id":"5769897c4f1c1bb571b480a0","slug":"fashion-design-house-of-miscreants-robbed-pistol-butt-kicked-in-the-head","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैशन डिजाइन के घर बदमाशों ने की लूट, सिर में मारी पिस्तौल की बट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फैशन डिजाइन के घर बदमाशों ने की लूट, सिर में मारी पिस्तौल की बट
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 22 Jun 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-93 में मंगलवार रात दो बदमाशों ने एक्पोर्ट कंपनी में काम करने वाले फैशन डिजाइनर के घर धावा बोल दिया। घर में मौजूद फैशन डिजाइनर की पत्नी को पिस्तौल के बल पर डराया धमकाया।
विज्ञापन
विरोध करने पर उसके सिर में पिस्तौल की बट मार दी, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद अलमारी की चाबी लेकर बदमाशों ने दो लाख रुपये के जेवर और डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। मात्र 10 से 15 मिनट के अंदर लूटपाट करके बदमाश फरार हो गए। फैशन डिजाइनर के दोस्त अशोक सिंह ने बताया कि श्रमिक कुंज एसके-1, सेक्टर-93 में राजेश कुमार परिवार के साथ रहते हैं।
विज्ञापन
वे एक एक्पोर्ट कंपनी में फैशन डिजाइनर हैं। किसी काम से राजेश बाहर गए हुए हैं। मंगलवार रात करीब 8.45 बजे दो नकाबपोश बदमाश कॉलोनी में घुसे। उस वक्त राजेश के दोनों पुत्र घर के बाहर खेल रहे थे।
विज्ञापन
जिसके कारण उनके घर का दरवाजा खुला हुआ था। बदमाश हाथों में पिस्तौल लेकर घर में दाखिल हो गए और जाते ही घर की लाइट बुझा दी। घर में मौजूद राजेश की पत्नी करुणा को बदमाशों ने कब्जे में लिया और सिर में पिस्तौल सटाकर अलमारी की चाबी छीन ली।
इसी बीच एक बदमाश ने करुणा के सिर में पिस्तौल की बट मार दी, जिससे वह बेहोश होकर गिर गईं। मौका पाते ही बदमाशों ने अलमारी खोलकर उनमें रखे दो लाख के गहने और डेढ़ लाख रुपये की नकदी लूट ली और आसानी से फरार हो गए।
रात करीब नौ बजे के आसपास करुणा की बहन का बेटा प्रियांश जब घर में आया तो उसने देखा अलमारी खुली थी और उसकी मौसी बेहोश पड़ी थी। उसके शोर मचाने पर पड़ोसी आए और करुणा को पास के अस्पताल में ले गए। थोड़ी देर बाद जब उन्हें होश आया तो उन्होंने पूरी घटना की जानकारी दी। देर रात थाना फेस-2 की पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
पुलिस को शक है कि बदमाश किसी वाहन से आए और सोसायटी के बाहर ही पार्क करके घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रही है। उधर, घटना के बाद सेक्टर के लोग दहशत में हैं। लोगों का मानना है कि अगर इस तरह से घटनाएं होंगी तो सेक्टर में कोई सुरक्षित नहीं है।