{"_id":"92b06ed8b1f6477eb09128203331f270","slug":"faridabad-crime-diary-hindi-news-pt","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद क्राइम डायरीः 3 बड़ी वारदातें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फरीदाबाद क्राइम डायरीः 3 बड़ी वारदातें
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 27 Oct 2014 07:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद से वैष्णो देवी के दर्शन करने गया नवविवाहित जोड़ा लौटते समय लापता हो गया। बेटे-बहू की कोई खबर न मिलने से परेशान पिता ने सारन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
जवाहर कॉलोनी निवासी कमलापति शर्मा ने बताया कि उनके बेटे सुभाष शर्मा ने हथीन निवासी मीनू शर्मा से 20 दिन पहले प्रेम विवाह किया था। इसके बाद 14 अक्तूबर को बेटा और बहू दर्शन के लिए वैष्णो देवी गए थे।
विज्ञापन
बताया कि सुभाष लगातार उनसे फोन पर संपर्क में था। दर्शन के बाद लौट रहे सुभाष ने 18 अक्तूबर को बताया था कि वे दोनों चंडीगढ़ पहुंच गए हैं और घर आने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
इसके बाद से सुभाष का मोबाइल ऑफ बता रहा है और न ही दोनों घर वापस आए। उन्होंने आशंका जताई है कि बेटे-बहू का किसी ने अपहरण कर लिया है। मामले की जांच कर हरे एएसआई रामनाथ ने बताया कि दोनों की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।
महिला के गले की चेन झपटी
फरीदाबाद के संजय कॉलोनी निवासी अरविंद केडिया की पत्नी खरीदारी करने के लिए रविवार शाम घर से निकली थीं। ईस्ट इंडिया चौक के पास पीछे से आए युवक ने झपट्टा मारकर उनके गले की चेन तोड़ ली और भाग गया। अरविंद की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर मुजेसर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
महिला चोरों ने उड़ाया पर्स
बल्लभगढ़ के गांव मोहना के पास ऑटो सवार एक महिला यात्री का पर्स दो महिला चोरों ने उड़ा लिया। मामले की जानकारी सदर थाने में दी गई है। गांव मोहना निवासी जगवती ने बताया कि सोमवार को उसके परिवार में शादी का एक कार्यक्रम था। इसलिए वह कुछ सामान की खरीदारी करने के लिए बल्लभगढ़ बाजार में आई थी। खरीदारी करने के बाद वह मोहना जाने वाले ऑटो में बैठकर गांव चल पड़ी।
ऊंचा गांव के पास से ऑटो चालक ने दो महिला सवारियों को बैठाया था। महिलाएं उसके साथ बैठ गईं। जगवती का कहना है कि गांव पहुंचकर जब उसने ऑटो वाले को पैसे देने के लिए बैग खोला तो उसमें रखा पर्स गायब था। पर्स में करीब 35 हजार रुपये और चांदी के जेवरात थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।