फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Faridabad crime capsule.

फरीदाबाद क्राइम कैप्सूलः 5 खबरें एक साथ

Tue, 14 Oct 2014 06:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 14 Oct 2014 06:39 PM IST
विज्ञापन
Faridabad crime capsule.
एसओएस स्कूल की छात्रा लापता
विज्ञापन

फरीदाबाद सेक्टर-29 स्थित एक बोर्डिंग स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा छह की छात्रा रविवार शाम को क्लास जाते समय लापता हो गई। स्कूल के डायरेक्टर ने सेक्टर-31 थाने में किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कराई है। एसएचओ ने बताया कि गायब किशोरी को खोजने का प्रयास किया जा रहा है।

सेक्टर-29 स्थित एसओएस स्कूल के डायरेक्टर सिबंग पलडाल के मुताबिक कक्षा छह की 13 वर्षीय छात्रा रविवार शाम अपने कमरे से परिसर स्थित कोचिंग क्लास में पढ़ने के लिए अन्य छात्राओं के साथ निकली थी। रास्ते में कहीं गायब हो गई। मामले की जांच कर रहे एएसआई पन्नालाल ने बताया कि स्कूल परिसर में एक जगह तारों की बाड़  कटी मिली है। संभवत: किशोरी उसमें से बाहर निकली, उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


चोरों ने हजारों का स्क्रैप उड़ाया
फरीदाबाद पुलिस से बेखौफ चोरों ने सोमवार-मंगलवार रात एक मिल से हजारों रुपये का लोहे का स्क्रैप उड़ा दिया।  मिल मालिक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर सराय ख्वाजा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस कमिश्नर एएस चावला ने दावा किया था कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान शांति व्यवस्था रखने के लिए पुलिस की गश्त और चेकिंग अभियान तेज किया गया है। पुलिस की सक्रियता, बढ़ी रात्रिगश्त और चेकिंग अभियान के बावजूद सोमवार-मंगलवार की रात चोरों ने सेक्टर-27 स्थित एक रोलिंग मिल से हजारों रुपये का स्क्रैप पार कर दिया। मिल मालिक पल्ला शिव कॉलोनी निवासी चंदन कुमार ने सरायख्वाजा में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भगोड़ा गिरफ्तार
चोरी के मामले में तीन साल से फरार चल रहे पर्वतिया कॉलोनी निवासी जय प्रकाश को सारन पुलिस ने गिरफ्तार किया। जय प्रकाश को सेक्टर-12 फरीदाबाद कोर्ट ने भगोड़ा घोषित किया था।

खाली प्लॉट में मिला नवजात का शव
बसेलवा कॉलोनी के पास खाली प्लाट में एक नवजात का शव मिला। उसको आवारा जानवर नोंच रहे थे। लोगों ने जानवरों को भगाने के साथ ही पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची ओल्ड फरीदाबाद थाने की पुलिस ने उसको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसआई महेंदर कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।


डकैती की साजिश रचते दो पकड़े
फरीदाबाद क्राइम ब्रांच पुलिस ने डकैती की साजिश रचते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया। दोनों को जेल भेज दिया गया। मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच एएसआई ओमबीर ने अजय कॉलोनी निवासी बाबू और उसके साथी सुधीर को गिरफ्तार किया। दोनों के पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा, दो कारतूस और दो रॉड बरामद किए। एएसआई ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed