{"_id":"58e35af94f1c1b4c3e5b59fd","slug":"family-denied-to-give-money-for-drugs-man-became-vehicle-thief","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रग्स के लिए परिवार ने नहीं दिए पैसे तो बन गए वाहन चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ड्रग्स के लिए परिवार ने नहीं दिए पैसे तो बन गए वाहन चोर
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Tue, 04 Apr 2017 02:06 PM IST
विज्ञापन
drugs
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्रग्स के लिए परिवार वालों से रुपये नहीं मिलने पर वाहन चोरी करने वाले दो बदमाशों को पंजाबी बाग थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर पांच बाइक बरामद की हैं। बदमाशों की गिरफ्तारी से पुलिस ने पांच मामले सुलझाने का दावा किया है।
विज्ञापन
जिला पुलिस उपायुक्त विजय कुमार ने बताया कि एक अप्रैल को मादीपुर चौकी में विनोद नाम के व्यक्ति ने बाइक चोरी की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस की टीम ने मामले की जांच के दौरान कई बदमाशों से पूछताछ की।
विज्ञापन
वारदात में जेजे कॉलोनी मादीपुर निवासी सौरव के शामिल होने की बात सामने आई। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल लिया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर नांगलोई निवासी सतीश को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि दोनों ड्रग्स एडिक्ट हैं। परिवार वालों से ड्रग्स के लिए रुपये नहीं मिलने पर दोनों वाहनों की चोरी करने लगे। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के कई गर्लफ्रेंड हैं। मौज मस्ती के लिए दोनों वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस इनके अन्य सहयोगियों का पता लगा रही है।