फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   False story of rape, murder games behind the sorcerer

रेप की कहानी झूठी, हत्या के पीछे तांत्रिक का खेल

Wed, 18 Jun 2014 01:20 AM IST
अमर उजाला, साहिबाबाद
अमर उजाला, साहिबाबाद Updated Wed, 18 Jun 2014 01:20 AM IST
विज्ञापन
False story of rape, murder games behind the sorcerer
आशीष हत्याकांड के खुलासे की पुलिसिया कहानी 24 घंटे भी नहीं टिक पाई। आशीष की भ्ााभी ने अपने और सास के साथ रेप की कोशिश के दावों को सिरे से नकार दिया। उसने पुलिस की कहानी को झूूठी और बेबुनियाद करार दिया।
विज्ञापन


साथ ही कहा कि वह पुलिस के खुलासे के खिलाफ कोर्ट जाएगी। हालांकि तांत्रिक की भूमिका के सवाल पर उसने अनभिज्ञता जताई। दूसरी ओर पुलिस हत्या में तांत्रिक का खेल बता रही है। तांत्रिक ने ही सारा षड्यंत्र रचा और हत्या की योजना बनाई।
विज्ञापन


आशीष के गिरफ्तार भाई अतुल की पत्नी सीमा ने बताया कि करीब 10 साल पहले उसकी शादी हुई थी। आशीष ने कभी भी उसके साथ छेड़खानी या रेप की कोशिश नहीं की। सीमा ने कहा कि आशीष ने अपनी मां अनीता के साथ भी कभी बदतमीजी नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर इस तरह की बात होती तो सास उसे जरूर बतातीं। पुलिस ने पति और सास के बयान दबाव बना लिए हैं। आशीष के छोटे भाई सुमित का कहना है कि आशीष भले ही शराब अधिक पीता हो, मगर घर में उसका व्यवहार अच्छा ही रहता था।

बता दें कि लोनी की इंद्रापुरी कालोनी निवासी आशीष गर्ग की 17 नवंबर 2013 को हत्या कर दी गई थी। इस मामले का पुलिस ने सोमवार को खुलासा किया था। आशीष की मां, भाई अतुल, तांत्रिक और एक चौकीदार को गिरफ्तार किया था।

व्यापार में घाटे को लेकर होता था झगड़ा
अतुल पिता विनय गर्ग का ट्रांसपोर्ट का छोटा सा कारोबार संभालता था। सीमा के अनुसार, व्यापार में घाटे को लेकर कभी-कभी झगड़ा जरूर होता था। मगर इसके अलावा कभी कोई लड़ाई नहीं हुई।

पिता विनय ने बताया कि जिस मकान में वे रहते हैं, वो 100 गज का है, जबकि उससे कुछ ही दूरी पर एक 50 गज का मकान है, जिसमें अतुल, उसकी पत्नी सीमा और उनके दो बच्चों रहते हैं।

शराब छुड़वाने को मिले थे तांत्रिक से
सीमा ने बताया कि शकील उर्फ तांत्रिक घर से कुछ ही दूरी पर आयुर्वेदिक दवाखाना चलाता है। शकील से करीब तीन माह पहले सास अनीता की मुलाकात दवाखाने पर ही हुई थी।


इसके बाद से लगातार वह उससे आशीष की शराब छुड़वाने की दवा ले रही थी। उधर, पुलिस के मुताबिक जब दवा से शराब नहीं छूटी तो शकील ने उन्हें उसकी हत्या की सलाह दे डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed