फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fake loot plan for minor girlfriend

नाबालिग प्रेमिका को घुमाने के लिए रची साजिश

Thu, 31 Jul 2014 06:11 PM IST
Updated Thu, 31 Jul 2014 06:11 PM IST
विज्ञापन
fake loot plan for minor girlfriend

दिल्ली के लारेंस रोड स्थित फुटवेयर कंपनी में काम करने वाले गोकुल कुमार झा ने नाबालिग प्रेमिका के साथ घूमने के लिए दो लाख रुपये लूट की झूठी कहानी रची थी।

विज्ञापन


पुलिस की अपराध शाखा ने आरोपी युवक को दादर नागर हवेली से गिरफ्तार कर लिया। उसने बताया कि प्रेमिका के साथ घूमने के लिए उसे पैसे की जरूरत थी।

वह उसके साथ मुंबई, गुजरात समेत कई शहरों में घूमा था और दादर नागर हवेली में किराए के मकान में रह रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नाबालिग को मुक्त करा लिया है।
विज्ञापन

नाबालिग किशोरी के साथ था गायब

fake loot plan for minor girlfriend

अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अशोक चांद के अनुसार 5 जुलाई को कंपनी ने गोकुल कुमार उर्फ गौरव को दो लाख रुपये पेमेंट लेने के लिए चांदनी चौक भेजा। पेमेंट लेने के बाद उसने शास्त्री नगर पहुंचकर पुलिस को सूचना लूट की सूचना दी।

उसने बताया कि बाइक सवार तीन बदमाशों ने उससे दो लाख रुपये और दो मोबाइल लूट लिए। सराय रोहिल्ला थाना पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू की।

अगले दिन पता चला कि गोकुल मुहल्ले में रहने वाले नाबालिग किशोरी के साथ गायब है। केशवपुरम थाने में उसके खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया गया। तफ्तीश के बाद इंस्पेक्टर राजीव कुमार की टीम ने दादर नागर हवेली से गोकुल को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed