लड़का पैदा करने की दवाई देने वाले फर्जी डॉक्टर को पकड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव मेघपुर में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा छापामार कर महिलाओं के लड़का पैदा होने वाली दवाई देकर गुमराह करने वाले एक झोलाछाप डॉक्टर को काबू किया है। टीम ने काबू किए गए इस झोलाछाप डॉक्टर के कब्जे से कई प्रकार की दवाईयां भी बरामद की हैं। विभाग की टीम ने जांच पूरी करने के बाद आरोपी डॉक्टर को पुलिस के हवाले कर उसके खिलाफ पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के लिए शिकायत दे दी है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम में शामिल उपजिला सिविल सर्जन डॉ. जेपी प्रसाद ने बताया कि ऑल इंडिया सोशल क्राइम एंटीक्रपशन ऑग्रोनाईजेशन (फरीदाबाद) से सुनील नामक व्यक्ति ने तीन अक्तूबर को जिला सिविल सर्जन डॉ. आदित्य स्वरुप गुप्ता को लिखित शिकायत दी थी कि गांव मेघपुर निवासी भगवान सिंह 10वीं कक्षा पास है और उसके पास मेडिकल लाइन का कोई भी प्रमाण पत्र नही है। भगवान सिंह गांव में फर्जी तरीके से चिकित्सक की दुकान करता है और महिलाओं को लड़का पैदा करने की दवाई देता है।
महिलाओं को गुमराह कर उनसे रुपये ऐंठने में लगा रहता है। इतना ही नही भगवान सिंह फौज की तैयारी करने वाले युवाओं को शरीर बनाने के प्रोडेक्ट व दौड़ के समय सांस न फूलने की भी दवाई देता है। जिससे युवा नशे की तरफ जा रहे है। शिकायत के आधार पर जिला सिविल सर्जन ने टीम गठित की, जिसमे डॉ. जेपी प्रसाद, डॉ. प्रवीण व सरकारी गाड़ी चालक को शामिल किया।
टीम ने फर्जी ग्राहक बनाकर उसे 500 का नोट हस्ताक्षर किया
टीम ने अपनी तरफ से फर्जी ग्राहक बनाकर उसे 500 का नोट हस्ताक्षर किया हुआ दिया और लड़का पैदा करने की दवाई लेने के लिए भगवान सिंह के पास भेजा। टीम द्वारा भेजा गया ग्राहक भगवान सिंह के पास गया और 500 रुपये देकर दवाई ली। जैसे ही डॉक्टर भगवान सिंह ने लड़का होने की दवा दी, इसी दौरान इशारा मिलते ही टीम ने मौके पर भगवान सिंह को दबोच लिया और उसके कब्जे से हस्ताक्षर किया हुआ 500 रुपये का नोट बरामद हो गया।
टीम को आरोपी के कब्जे से कई प्रकार की दवाईयां भी बरामद हुई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भगवान सिंह से जब डाक्टरी करने का कोई प्रमाण मांगा तो उसके पास से कुछ नहीं मिला। टीम ने उसे तुरंत काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया और मुकदमा दर्ज करने सिफारिश करते हुए शिकायत दे दी है। हथीन गेट चौकी प्रभारी इंद्रजीत ने बताया की लिखित शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी भगवान सिंह को गिरफ्तार करि लया गया है।