फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fake call center exposed by police in delhi

फर्जी कॉल सेंटर का यूं फूटा भंडा, डेढ़ साल से नौकरी दिलवाने के नाम पर करते थे ठगी

Sun, 10 Dec 2017 10:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sun, 10 Dec 2017 10:26 AM IST
विज्ञापन
fake call center exposed by police in delhi
fake call center - फोटो : सुदर्शन झा

गुरुग्राम पुलिस ने छापेमारी कर दिल्ली के तुगलकाबाद में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ कर दस आरोपियों को गिरफ्तार किया है।  सभी को अदालत में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया गया है।

विज्ञापन


आरोपी नौकरी दिलवाने के नाम पर धोखाधड़ी कर लोगों से रुपये ऐेंठते थे। कॉल सेंटर से पुलिस ने 60 कंप्यूटर और 47 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इसका संचालन मथुरा का रहने वाला एक दंपती कर रहा था, जो अभी फरार है। पुलिस का दावा है कि जल्दी ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


एसीपी क्राइम शमशेर सिंह ने बताया कि11 सितंबर को पुलिस को शिकायत मिली कि नौकरी दिलवाने के नाम पर एक कॉल सेंटर ने 2.26 लाख रुपये की ठगी की है।  मामले की जांच साइबर अपराध शाखा को सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में मामला सही पाए जाने पर 7 दिसंबर को सदर थाना में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।  पड़ताल किया गया तो पता चला कि तुगलकाबाद मेट्रो स्टेशन के नजदीक मोहन को-ऑपरेटिव इंडस्ट्रियल एस्टेट नामक कॉल सेंटर से ठगी का खेल चल रहा है।

वहां छापेमारी की गई तो बड़ी संख्या में लड़के-लड़कियां फोन के माध्यम से लोगों को नौकरी दिलवाने के संबंध में कॉल कर रहे थे। पुलिस को कॉल सेंटर का कोई वैध लाइसेंस नहीं मिलने पर वहां काम कर रहे 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

डेढ़ साल से चल रहा था कॉल सेंटर

fake call center exposed by police in delhi

एसीपी क्राइम ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि यह कॉल सेंटर पिछले डेढ़ साल से चल रहा है। इसमें काम करने वाले लड़के व लड़कियों को प्रतिदिन 40 लोगों का डाटा दिया जाता है।

ये फोन करके उन्हें नौकरी दिलवाने का वादा करते हैं और इसके एवज में पैसों की मांग करते हैं।     एसीपी क्राइम का कहना है कि सभी नौकरी करने वाले युवक ठगी की बात को जानते थे। शुरू में लोगों से रजिस्ट्रेशन के नाम पर 1500 से 2000 रुपये लेते है और बाद में फर्जी इंटरव्यू लेटर देकर बड़ी रकम की मांग कर अपने बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर करवाते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed