फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   facebook fraud of 2 lakh rupees

फेसबुक पर दोस्ती युवक को महंगी पड़ी

Tue, 04 Apr 2017 04:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 04 Apr 2017 04:15 PM IST
विज्ञापन
facebook fraud of 2 lakh rupees
फेसबुक पर दोस्ती कर बड़ी ठगी - फोटो : Demo Pic

खुद को यूनाइटेड किंग्डम (यूके) की बताने वाली एक युवती से फेसबुक और वाट्सएसप पर दोस्ती करना अशोक कुमार निवासी तलवानी जिला भिवानी को महंगा पड़ा। सोशल साइट्स पर अशोक से प्रगाढ़ता बढ़ा युवती ने उससे मिलने के लिए भारत आने की इच्छा जताई।

विज्ञापन


इसके बाद पासपोर्ट से लेकर विभिन्न प्रोसेसिंग की फीस भरने के नाम पर अशोक से रुपये लेना चालू कर दिया। अब युवती ने उसे ब्लॉक कर दिया, धोखा खाए अशोक ने पुलिस में शिकायत दी है।
विज्ञापन


अशोक सेक्टर 28 स्थित एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करते हैं। उनके मुताबिक, कुछ माह पहले फेसबुक के जरिये उनकी मुलाकात रीता सिंह नाम की युवती से हुई। चैटिंग में रीता सिंह ने बताया कि वह यूके में रहती है और उसके माता-पिता नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अशोक और युवती ने एक दूसरे को वाट्सएप नंबर दिया और उस पर रोजाना बातें करने लगे। अशोक ने युवती को भारत आने का निमंत्रण दिया। युवती ने प्लान बना लिया और बताया कि वह अशोक के लिए तोहफे में लेटेस्ट एप्पल फोन लेकर आएगी।

रीता ने बताया कि उसने मुंबई का टिकट लिया है। उन्होंने युवती से कहा कि सीधे दिल्ली का टिकट लेना चाहिए था। इस पर युवती ने फोन कर बताया कि उसे यलो कार्ड बनवाना पड़ेगा, तभी दिल्ली का टिकट मिलेगा। इसके लिए 55,500 रुपये लगेंगे, जो उसके पास नहीं हैं।

इस पर अशोक ने रीता के बताए खाते में रुपये जमा करवा दिए। कुछ दिन बाद अशोक के पास एक फोन आया, खुद को यूके एंबेसी का अधिकारी बताने वाले ने उससे कहा कि तुम्हारी दोस्त को एंटी टेररिस्ट सर्टिफिकेट बनवाना पड़ेगा, तभी वह दिल्ली आ सकती है।

अधिकारी ने एक खाता नंबर देकर सर्टिफिकेट की फीस 1,39,600 रुपये जमा करवाने को कहा। उन्होंने यह रकम भी जमा करवा दी। उनका आरोप है कि अब रीता सिंह का फोन नहीं मिल रहा।


उसने फेसबुक और वाट्सएप पर भी उन्हें ब्लॉक कर दिया, तब ठगी का अहसास हुआ। एसएचओ सेक्टर-31 थाना इंस्पेक्टर जयकिशन ने बताया कि साइबर सेल की रिपोर्ट पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed