फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ex-husband gang rapes in moving car

पूर्व पति और उसके दो साथियों ने किया गैंगरेप

Wed, 06 Aug 2014 06:23 AM IST
Updated Wed, 06 Aug 2014 06:23 AM IST
विज्ञापन
Ex-husband gang rapes in moving car

गाजियाबाद से सटे लोनी विजय विहार की एक युवती ने पूर्व पति एवं उसके दो साथियों पर अपहरण एवं गैंगरेप का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन


युवती पूर्व में भी पूर्व पति पर रेप का आरोप लगाकर एफआईआर दर्ज करा चुकी है। विजय विहार में रहने वाली एक युवती करावल नगर दिल्ली में एक व्यक्ति के बादाम के गोदाम में काम करती थी।
विज्ञापन


युवती ने गोदाम मालिक पर अपना एवं उसका धर्म बदलकर शादी करने तथा डेढ़ वर्ष बाद तलाक देकर किनारा करने का आरोप लगाया था। इस मामले में युवती ने नौ फरवरी को उसके विरुद्ध लोनी थाने में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आंखों पर दुपट्टा बांधकर लूटी अस्मत

Ex-husband gang rapes in moving car

युवती ने अब पूर्व पति एवं उसके दो साथियों पर अपहरण के बाद गैंगरेप का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि सोमवार सुबह 9.30 बजे लोनी बाजार आ रही थी।

इसी दौरान सभापुर चैक पोस्ट के पास पूर्व पति ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसका अपहरण कर लिया तथा आंखों पर दुपट्टा बांधने के बाद चलती कार में उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

आरोपी उसे शाम चार बजे उसे खजूरी दिल्ली के पास छोड़कर फरार हो गए। युवती ने पूर्व पति और उसके साथियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दे दी है। एसएसआई वेदप्रकाश का कहना है कि युवती पहले भी पूर्व पति के विरुद्ध दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करा चुकी है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed