फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ex armyman car loot in noida, case registered

दिनदहाड़े पूर्व ब्रिगेडियर के चालक से तमंचा लगा लूटी कार

Fri, 07 Apr 2017 10:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 07 Apr 2017 10:26 AM IST
विज्ञापन
ex armyman car loot in noida, case registered
लूट - फोटो : अमर उजाला
 बृहस्पतिवार को बदमाशों ने सेना के पूर्व ब्रिगेडियर के चालक से दिनदहाड़े तमंचे के बल पर कार लूट ली। लूट की पहली वारदात बृहस्पतिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे सेक्टर-67 स्थित रजनीगंधा कंपनी के सामने हुई।
विज्ञापन


सेक्टर-41 निवासी सेना के पूर्व ब्रिगेडियर महेन्द्र कुमार इस कंपनी में अधिकारी हैं। वह अपने ड्राइवर धर्मवीर के साथ होण्डा सिटी कार (यूपी 16 एएम 1854) से कंपनी आए हुए थे।
विज्ञापन


मूलरूप से रेवई महोबा का रहने वाला धर्मवीर नोएडा के बरौला गांव में किराए पर रहता है। वह पांच साल से महेन्द्र कुमार के यहां ड्राइवर की नौकरी करता है। बृहस्पतिवार को धर्मवीर मालिक को कंपनी में छोड़कर सामने की तरफ पेड़ के नीचे कार खड़ी कर एफएम पर गाने सुन रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्मी न लगे इसलिए उसने कार का दरवाजा खोल रखा था। चाबी कार में लगी हुई थी। दोपहर करीब 1:30 बजे तीन-चार बदमाश पैदल उसके पास पहुंचे और मारपीटकर उसे कार से बाहर निकाल दिया।

तीनों बदमाश कार में बैठे तो चालक धर्मवीर और कुछ लोग बदमाशों को पकड़ने के लिए आगे बढ़े। इस पर बदमाशों ने तमंचा दिखाया और कार लेकर एफएनजी की तरफ भाग निकले।


सूचना मिलते ही एसपी सिटी दिनेश यादव और थाना फेज तीन प्रभारी निरीक्षक उम्मेद कुमार मौके पर पहुंचे। एसटी सिटी ने चालक से पूछताछ कर तत्काल बदमाशों की तलाश के लिए टीम गठित कर दी।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed