जेएनयू की छात्रा से छेड़खानी, पकड़े गए आरोपियों को लेंगे रिमांड पर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असोला वन्यजीव अभयारण्य घूमने आई जेएनयू की छात्रा और उसके साथियों से छेड़खानी, मारपीट की घटना में पुलिस ने शनिवार देर शाम चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। छात्रा और उसके साथियों को बचाने वाले आशीष और अमित से पूछताछ कर पुलिस ने आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी की।
पकड़े गए सत्तू उर्फ सचिन, रेहडा उर्फ प्रमोद, कालू उर्फ दीपक और मोहरा उर्फ हरीश निवासी अनंगपुर को पुलिस रविवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी। पुलिस ने इस मामले में दुष्कर्म के प्रयास की धारा बढ़ाई है।
जेएनयू की एक छात्रा अपनी सहेली और छह सहपाठियों के साथ 14 अगस्त की शाम सूरजकुंड में असोला वन्यजीव अभयारण्य स्थित भारद्वाज झील घूमने आई थी।
साढ़े नौ बजे कैब का इंतजार करते वक्त हुई घटना
झील से लौट कर रात करीब साढ़े नौ बजे अभयारण्य के बाहर खड़े होकर कैब का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान आठ-नौ लड़के आ गए और छात्रा के साथ अभद्रता करने लगे।
इन लोगों ने सभी छात्रों की हत्या करने और छात्राओं को अपने साथ उठाकर ले जाने की धमकियां दीं। छात्रा ने विरोध किया तो दबंगों ने सभी को डंडों, लात घूसों से बुरी तरह से पीटा। छात्रा और उसकी सहेली के कपड़े भी फाड़ दिए थेे। उधर से गुजर रहे आशीष और अमित ने विद्यार्थियों को दबंगों के चुंगल से बचाया था।
डीसीपी एनआईटी आस्था मोदी ने बताया कि चार आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। रिमांड पर उनसे पूछताछ कर बाकी अन्य को भी जल्द ही हिरासत में लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि तफ्तीश में दुष्कर्म का प्रयास करने की बात भी सामने आई है इसलिए यह धारा भी केस में जोड़ी गई है।