{"_id":"572e543a4f1c1b71275ce20d","slug":"eve-teasing-by-cab-driver","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : ओला कैब चालक ने बेल्जियम की युवती से की छेड़छाड़, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली : ओला कैब चालक ने बेल्जियम की युवती से की छेड़छाड़, गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 08 May 2016 05:01 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में एक बार फिर ओला कैब में बेल्जियम की एक युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। 23 वर्षीय युवती का आरोप है कि कैब चालक ने सीआर पार्क इलाके में उससे छेड़छाड़ की और कैब को गलत रूट पर ले जाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में युवती ने कहा है कि उसने ऐप के जरिए गुड़गांव से सीआर पार्क के लिए कैब बुक की थी। रास्ते में ड्राइवर ने उसे किस किया और छेड़छाड़ की। कार से उतरने के बाद रात दस बजे करीब उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने पर जिले के आला अधिकारी थाने पहुंच गए और मामले की जानकारी ली। इस बीच ओला कंपनी ने कहा है कि छेड़छाड़ की घटना की जानकारी मिलने के बाद ड्राइवर को हटा दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने रविवार सुबह ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। मालूम हो कि इससे पहले भी कैब ड्राइवरों पर छेड़छाड़ और दुष्कर्म जैसी वारदात में शामिल होने के आरोप लगते रहे हैं। कई मामलों में ड्राइवर की गिरफ्तारी भी हुई है।