{"_id":"5899e80d4f1c1bc1553793d2","slug":"estrangement-from-her-husband-then-the-woman-committed-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति से अनबन हुई तो महिला ने खुदकुशी कर ली ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति से अनबन हुई तो महिला ने खुदकुशी कर ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 08 Feb 2017 10:01 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
सदरपुर में सोमवार को एक महिला का शव कमरे में पंखे में पड़े फंदे से लटका मिला। परिजनों ने की सूचना पर पहुंची सेक्टर-39 पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव निकाला। पुलिस का कहना है कि महिला की पिछले कई दिनों से पति से अनबन चल रही थी। आशंका जताई गई है कि इसी वजह से उसने ऐसा कदम उठाया।
विज्ञापन
मूलरूप से बिहार का रहने वाला नुकुल सेक्टर-12 स्थित एक दुकान पर काम करता है। वह परिवार के साथ सदरपुर में किराये पर रहते हैं। सोमवार सुबह नुकुल खाना खाने के बाद काम पर निकल गया। शाम करीब 4 बजे जब वह घर पहुंचा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था।
विज्ञापन
काफी खटखटाने पर जब गेट नहीं खुला तो उसने खिड़की से झांककर देखा। उसनपे देखा कि उसकी पत्नी लवली का शव पंखे से लटका था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है। महिला के परिजनों की तरफ अभी तक शिकायत नहीं की गई है। अगर शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी।