फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Escorts company employee shot to looted car

एस्कॉर्ट कंपनी के कर्मचारी को बदमाशों ने गोली मारकर लूटी कार

Mon, 20 Jun 2016 05:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 20 Jun 2016 05:51 PM IST
विज्ञापन
Escorts company employee shot to looted car

शनिवार देर रात ड्यूटी से लौट रहे एस्कॉट्र्स कंपनी के कर्मचारी डी राजेश को तीन बदमाश गोली मार कर उनकी कार लूट ले गए। सेक्टर 82 स्थित पार्क ग्रेंड्यूरा के पास हुई लूट की वारदात में गंभीर रूप से घायल राजेश को सिक्योरिटी गाड्र्स ने निजी अस्पताल पहुंचाया और पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी।

विज्ञापन


सिक्योरिटी गार्ड की तहरीर पर पुलिस ने तीन बदमाशों के खिलाफ जानलेवा हमला कर कार लूटने का केस दर्ज किया है। पुलिस घायल राजेश का बयान लेने के लिए उनके स्वस्थ होने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

 
तिगांव का रहने वाला नरेंद्र सिक्योरिटी एजेंसी में काम करता है। शनिवार रात उसकी ड्यूटी गार्ड अंकित के साथ सेक्टर 82 ग्रेंड्यूरा पार्क स्थित सोसायटी में लगी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नरेंद्र के मुताबिक वह दोनों सोसायटी की गेट पर ड्यूटी  कर रहे थे। उन्होंने देखा कि मास्टर रोड से पार्क गे्रंड्यूरा मोड़ पर एक कार खड़ी है और तीन युवक बाहर खड़े होकर बात कर रहे हैं। थोड़ी देर में उसने गोली चलने की आवाज सुनी।

इस दौरान एक आदमी ने आकर बताया कि एक व्यक्ति पार्क मोड़ पर पड़ा तड़प रहा है। इस पर नरेंद्र और अंकित वहां पहुंचे और 100 नंबर पर फोन कर सूचना दी। लहूलुहान व्यक्ति ने अपना नाम डी राजेश निवासी फ्लैट नंबर क्यू 1104 बताया। राजेश ने बताया कि तीन आदमी गोली मार कर उसकी कार छीन ले गए हैं।

इस दौरान उधर से गुजर रहे रहे बीपीटीपी गश्त वाहन को रोक कर दोनों ने राजेश को उसमें लिटाया और सर्वोदय अस्पताल पहुंचाया। खेड़ी चौकी इंचार्ज ने बताया कि डॉक्टरों ने रविवार को  ऑपरेशन कर राजेश के सीने के नीचे लगी गोली निकाल ली है, उनकी हालत स्थिर है घटना के संबंध में उनके बयान दर्ज किए जाने हैं।


एसएचओ भूपानी इंस्पेक्टर सुरेश भड़ाना ने बताया कि केस दर्ज कर कार लुटेरों की तलाश शुरू कर दी गई है। उनके भागने के संभावित रास्तों की निगरानी बढ़ा दी गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed