फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   encounter between criminals and noida police in sector 20

नोएडाः पुलिस और बदमाशों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, दो बदमाशों को लगी गोली

Fri, 04 Jan 2019 04:35 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 04 Jan 2019 04:35 PM IST
विज्ञापन
encounter between criminals and noida police in sector 20
नोएडा में मुठभेड़ - फोटो : लाल सिंह

नोएडा के सेक्टर 20 के पंछी विहार में आज पुलिस और इनामी बदमाशों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में दो बाइक सवार बदमाश घायल हो गए।

विज्ञापन


पुलिस ने बदमाशों के पास से एक लाइसेंसी रिवाल्वर(चोरी की हुई), अवैध असलहा और भारी मात्रा में कारतूस, एक चोरी की मोटसाइकिल और लूटा हुआ कैश और मोबाइल बरामद किया है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नोएडा सेक्टर 20 के चिल्ला बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो युवकों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

शनि मंदिर के रास्ते से भाग रहे बदमाशों को पुलिस ने पीछा करके घेर लिया। बदमाशों ने खुद को घिरा देख पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

वहीं पुलिस के द्वारा की गई फायरिंग में बदमाशों के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक घायल बदमाशों के नाम हिमांशु और शब्बीर हैं।

पुलिस ने बताया कि हिमांशु पर विभिन्न थानों में एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं और उस पर 25000 का इनाम भी घोषित है, जबकि शब्बीर पर विभिन्न थानों में 3 दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed