फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Elderly woman strangled to death, fled after the incident occurred son

बुजुर्ग महिला की गला दबाकर हत्या, घटना के बाद फरार हुआ दामाद

Tue, 09 Aug 2016 07:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 09 Aug 2016 07:09 PM IST
विज्ञापन
Elderly woman strangled to death, fled after the incident occurred son
शव

नरेला इलाके में मंगलवार सुबह बुजुर्ग महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। परिवार वालों ने दामाद पर हत्या करने का शक जताया है। घटना के बाद से वह फरार है। नरेला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मूलत: बिहार के मुजफ्फरपुर की रहने वाली शांति देवी (75) के पति का देहांत हो चुका है। उनकी चार बेटियां हैं। चारों की शादी हो चुकी है। तीन बेटी अपने ससुराल में रहती है। 
विज्ञापन


वहीं एक बेटी का परिवार उसके साथ नरेला में रहता है। पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह शांति देवी की हत्या की जानकारी मिली। महिला की गला दबाकर हत्या की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रॉपर्टी को लेकर चल रहा था विवाद

Elderly woman strangled to death, fled after the incident occurred son
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र

जांच में पता चला कि सोमवार रात शांति देवी मकान के बाहर चारपाई पर सोयी थी। उसके बगल में दूसरी चारपाई पर उसका दामाद अवधेश सोया था, जो घटना के बाद से फरार है। 

पुलिस ने शांति देवी की बेटी से पूछताछ की। उसने पुलिस को बताया कि उसे अवधेश पर उसकी मां की हत्या करने का शक है। अवधेश कोई काम नहीं करता था। वह शांति देवी की मकान को हथियाना चाहता था।

इस बात को लेकर अकसर झगड़ा होता था। परिवार वालों के मुताबिक सोमवार रात में भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आशंका है कि दामाद ने ही शांति देवी की हत्या की है। फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed