फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Eight incidents in two days, not even revealing one

दो दिन में बैक टू बैक हुई आठ वारदात, खुलासा एक का भी नहीं 

Mon, 23 May 2016 04:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 23 May 2016 04:57 PM IST
विज्ञापन
Eight incidents in two days, not even revealing one
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो

बदमाशों ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया। गन प्वाइंट पर किसी न किसी को लूट लिया जाता है तो कहीं चेन स्नेचिंग हो रही है। पर्स, मोबाइल और लैपटॉप तक लूटे जा रहे हैं। दो दिन में बदमाशों ने एक  के बाद एक लूट की आठ घटनाओं को अंजाम दिया लेकिन पुलिस किसी एक का भी खुलासा नहीं कर सकी।

विज्ञापन


दूसरी तरफ पुलिस भी अपराध के ग्राफ को कम करने के लिए लूट की घटनाओं को चोरी में दर्ज कर रही है।वारदात पर नजर डाले तो सेक्टर-11 के पास स्टोर कीपर से बदमाश दो लाख रुपये की नकदी और मोबाइल के अलावा स्कूटी को लूटकर ले गए थे। 
विज्ञापन


सेक्टर-82 निवासी सहायक प्रबंधक को लिफ्ट दी और गन प्वाइंट पर रखकर उसके एटीएम से 24 हजार रुपये निकालकर उसे ग्रेनो में फेंक दिया। सेक्टर-49 निवासी रीना त्यागी से बाइक सवार बदमाशों ने चेन लूट ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर-39 क्षेत्र में साफ्टवेयर इंजीनियर से पिस्टल से आतंकित कर 15 हजार रुपये, मोबाइल और लैपटॉप तथा बाइक  लूटकर फरार हो गए। ग्रेनो में भी युवक से मोबाइल और नकदी लूट को अंजाम दिया तो प्रबंधक से लूटपाट की। सेक्टर-12 में युवक से मोबाइल भी लूटकर ले गए। ग्रेनो के कासना में भी युवक से नकदी और मोबाइल लूट की घटना की।

कार समेत पांच वाहन चोरी
शहर में वाहन चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। 30 घंटे में एक दो नहीं बल्कि कार समेत पांच वाहन चोरी हो गए। सेक्टर-33 निवासी रमेश गुप्ता की कार को चोर घर के बाहर से चोरी कर ले गए।


सेक्टर-22 निवासी राघुवेंद्र सिंह की बाइक को चोर घर के सामने से चुरा ले गए। सेक्टर-10 में साफ्टवेयर इंजीनियर विनय कुमार की बाइक चोरी हो गई। सेक्टर-63 में सचिन कुमार की बाइक चोरी हो गई। इसके अलावा सतीश चंद्र का सेक्टर-62 से स्कूटर चोरी चला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed