{"_id":"ec220427be228722d70b6e0f51155a2a","slug":"e-filing-hacked-and-robbed-account-hindi-news-pt","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-फाइलिंग अकाउंट हैक कर रुपये निकाले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ई-फाइलिंग अकाउंट हैक कर रुपये निकाले
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 28 Oct 2014 08:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी के इनकम टैक्स (ई-फाइलिंग) अकाउंट को हैक कर रुपये निकाल लिए। शिकायत पर पुलिस की साइबर सेल ने जांच में मामला सही पाए जाने के बाद एक युवक के खिलाफ आईटी एक्ट का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
सेक्टर-17ए में रहने वाला दीपक राव निजी कंपनी में काम करता है। दो साल पहले वित्तीय वर्ष के अंत में उसके इनकम टैक्स रिटर्न भरने वाले ऑनलाइन अकाउंट (ई-फाइलिंग) को किसी ने हैक कर लिया।
विज्ञापन
कई महीनों तक युवक को इस मामले की जानकारी नहीं हो पाई। आरोपी ने उसके अकाउंट से कई हजार रुपये की ट्रांजेक्शन कर ली।
पुलिस के मुताबिक, अपने ई-फाइलिंग अकाउंट का डाटा जांचने पर युवक को अंदेशा हुआ तो उसने शिकायत दी। साइबर सेल ने उसके अकाउंट की डिटेल खंगाली तो पता चला कि किसी अनिरुद्ध जिंदल नाम के शख्स ने उसके अकाउंट का दुरुपयोग किया।
विज्ञापन
इसके बाद साइबर सेल ने बीती शाम सेक्टर-18 थाना पुलिस को उसके खिलाफ मामला दर्ज करने की सिफारिश की। सेक्टर-18 थाना प्रभारी के अनुसार, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस बारें में शिकायतकर्ता दीपक से जानकारी ली जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।