{"_id":"5974e5e94f1c1b624b8b464f","slug":"due-to-illegal-relations-the-son-of-live-companion-killed-the-elderly","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध संबंधों के कारण भजनपुरा में बुजुर्ग की हत्या, लिव इन में नौकरानी के साथ रहता था मृतक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध संबंधों के कारण भजनपुरा में बुजुर्ग की हत्या, लिव इन में नौकरानी के साथ रहता था मृतक
ब्यूरो/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 24 Jul 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के भजनपुरा इलाके में अवैध संबंधों के कारण लिव इन पार्टनर के बेटे ने बुजुर्ग शख्स की गला घोटकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त मदन मोहन (61) के रूप में हुई है। दरअसल बुजुर्ग ने पत्नी की मौत के बाद अपनी नौकरानी के साथ ही लिव इन में रहना शुरू कर दिया था। दोनों के संबंधों के कारण महिला के बेटे को उसके पड़ोसियों ने ताना देना शुरू कर दिया था।
इसी से खफा होकर उसने अपने नाबालिग दोस्त के साथ मिलकर बुजुर्ग की गला घोटकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी प्रेमनाथ (22) व उसके नाबालिग दोस्त को दबोच लिया है।
उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त डॉ.अजीत कुमार सिंगला ने बताया कि मदनमोहन किराये के मकान में सी-ब्लॉक, भजनपुरा में रहते थे। इनके तीन बेटे हैं, तीनों शादीशुदा हैं।
विज्ञापन
वहीं मदन मोहन गवर्मेंट ऑफ इंडिया प्रेस से एक साल पहले ही रिटायर हुए थे। करीब तीन साल पहले उनकी पत्नी की मौत हो गई थी। तभी उन्होंने घरेलू कामकाज के लिए सपना (42)(बदला हुआ नाम) को नौ हजार की नौकरी पर रखा था। लेकिन समय बीतने के साथ सपना उनके साथ लिव इन में रहने लगी। उसने अपने घर भी जाना छोड़ दिया था।
इधर, सपना के बेटे प्रेमनाथ को उसके पड़ोसी व दोस्त मां को लेकर ताना मारते थे। इसी से खफा होकर प्रेमनाथ ने मदन मोहन की हत्या की योजना बनाई। शुक्रवार को मदन मोहन अपने घर पर थे। इसी बीच प्रेमनाथ अपने नाबालिग साथी के साथ वहां पहुंच गया। दोनों ने मदन की गला घोटकर हत्या कर दी।
बाद में दोनों घर में बाहर से ताला लगाकर फरार हो गए। शनिवार शाम को पड़ोसियों को जब मदन के घर से दुर्गंध आई तो उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घर का ताला तोड़कर शव बरामद किया। बाद में छानबीन के बाद पुलिस ने प्रेमनाथ व उसके नाबालिग साथी को दबोच लिया।