फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Drunken policeman beaten by auto drivers, abusive tax thicket uniform

नशे में धुत ऑटो चालकों ने पुलिसकर्मी को पीटा, गाली-गलौच कर फाड़ी वर्दी 

Mon, 23 May 2016 04:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 23 May 2016 04:55 PM IST
विज्ञापन
Drunken policeman beaten by auto drivers, abusive tax thicket uniform
पुलिस - फोटो : Demo Pic

रेड लाइट पर ट्रैफिक नियंत्रित कर रहे दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सिपाही को नशे में धुत ऑटो चालकों ने जमकर पीटा और उसकी वर्दी भी फाड़ दी। पीड़ित दिलीप का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने हाथ देकर ट्रैफिक को रुकने का इशारा किया था। 

विज्ञापन


एक ऑटो चालक को तो अन्य पुलिसकर्मियों ने काबू कर लिया, जबकि उसके साथ मारपीट कर रहे अन्य मौके से फरार हो गए। आरोपी की पहचान शकील के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक कांस्टेबल दिलीप शाहदरा ट्रैफिक सर्किल में तैनात है।
विज्ञापन


शनिवार शाम के समय उसकी ड्यूटी शास्त्री पार्क रेड लाइट पर थी। शाम करीब 8.00 बजे शास्त्री पार्क पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। दिलीप ने एक ओर का ट्रैफिक रोककर दूसरी ओर चला दिया। इस बात पर सामने की ओर से आ रहे एक ऑटो चालक ने दिलीप को बुरा भला कहना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसमें बैठे तीन-चार लड़के उतर आए। गाली-गलौच करने के बाद उन्होंने दिलीप को पीटना शुरू कर दिया। मारपीट की आवाज सुनकर आए अन्य पुलिसकर्मियों ने ऑटो चालक शकील को काबू कर लिया।  वह शराब के नशे में था। पूछताछ में उसने बताया कि उसके साथ बैठे अन्य लड़के भी ऑटो चालक थे। पुलिस उससे पूछताछ कर बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed