{"_id":"59e0b84b4f1c1bcd538b7570","slug":"drunk-man-molested-girl-in-front-of-house-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत युवक ने घर के बाहर खड़ी युवती को छेड़ा, विरोध करने पर की मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे में धुत युवक ने घर के बाहर खड़ी युवती को छेड़ा, विरोध करने पर की मारपीट
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 14 Oct 2017 11:38 AM IST
विज्ञापन
ओल्ड फरीदाबाद क्षेत्र में शराब के नशे में धुत एक युवक घर के बाहर खड़ी युवती से छेड़छाड़ करने लगा। युवती के विरोध करने पर आरोपी के साथ मारपीट कर दी। युवती को बचाने आए माता-पिता पर भी ईंट से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने युवती की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ओल्ड फरीदाबाद निवासी युवती ने पुलिस को बताया कि रात करीब 10 बजे वे अपने घर के बाहर खड़ी थी, तभी चुन्नू नाम का युवक नशे में उनके घर के बाहर आया। उसने आते ही युवती के साथ बदतमीजी शुरू कर दी।
विज्ञापन
युवती ने विरोध किया तो उसके साथ गाली गलौज की। शोर सुनकर युवती के माता-पिता बाहर आए। आरोपी ने उनके साथ भी झगड़ा शुरू कर दिया और ईंट उठाकर उसने युवती की मां व पिता पर भी हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गया।
विज्ञापन